इन 5 खिलाड़ियों ने इंडियन टी-20 लीग के हर सीजन में लिया हिस्सा

इंडियन टी-20 लीग के शुरू होने के बाद से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के हर संस्करण में भाग लिया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
इन 5 खिलाड़ियों ने इंडियन टी-20 लीग के हर सीजन में लिया हिस्सा

इंडियन टी-20 लीग का 15वां संस्करण 26 मार्च से शुरू होने वाला है। यह लीग निश्चित रूप से दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी-20 लीगो में से एक है। इस लीग के शुरू होने के बाद से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के हर संस्करण में भाग लिया है। आइए एक नजर इंडियन टी-20 लीग के हर संस्करण में भाग लेने वाले ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर डालते हैं।

1. एमएस धोनी-

Advertisment

एमएस धोनी यकीनन लीग इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक दो टीमों चेन्नई और अब निष्क्रिय पुणे के लिए खेला है। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने चार बार खिताब जीता है और निश्चित रूप से इसने लीग को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धोनी ने 220 मैचों में 39.55 की औसत से 4746 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.83 का है।

2. रोहित शर्मा-

रोहित शर्मा इस टी-20 लीग में खेलने वाले सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। किसी खिलाड़ी ने उनसे अधिक ट्राफियां नहीं जीती हैं। उन्होंने 2009 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। जबकि एक कप्तान के रूप में उन्होंने मुंबई के लिए पांच खिताब जीते हैं, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है।

3. विराट कोहली-

विराट कोहली लीग इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। वास्तव में उन्होंने इंडियन टी-20 लीग में सबसे अधिक रन बनाए हैं। 2016 के संस्करण के दौरान कोहली द्वारा बनाये गए 973 रन अभी भी एक किसी संस्करण में एक बल्लेबाज द्वारा बनाया सबसे अधिक रन है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कोहली केवल बैंगलोर के लिए खेले हैं। वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने सिर्फ एक टीम के लिए खेला है। इस दौरान उन्होंने बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए 6000 से अधिक रन बनाए हैं।

4. शिखर धवन-

Advertisment

शिखर धवन अब तक मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वह इंडियन टी-20 लीग के 2022 संस्करण में पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। जहां तक ​​लीग में उनके बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बात है तो शिखर धवन ने 34.84 की औसत और 126.84 के स्ट्राइक रेट से 192 मैचों में 5784 रन बनाए हैं।

5. मनीष पांडे-

मनीष पांडे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं, लेकिन वह 2008 में पहले सीजन के बाद से इंडियन टी-20 लीग में खेल रहे हैं। बैंगलोर के लिए खेलते हुए वह टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने पुणे, कोलकाता और हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2014 में भी कोलकाता के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह 2022 के संस्करण में लखनऊ की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Virat Kohli Cricket News Shikhar Dhawan Rohit Sharma MS Dhoni