Advertisment

"हर बार का चू*यापा" भारत के वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने की बात पर इयोन मोर्गन को फैंस ने घेरा

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने भी वर्ल्ड कप 2023 के विजेता को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी कर सभी को हैरान कर दिया है। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
Eoin-Morgan-India-Cricket-Team

Eoin-Morgan-India-Cricket-Team

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होने वाला है। 48 दिनों तक भारत के 10 अलग-अलग मैदानों में खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि भारत पिछले करीब 10 बरसों से कोई भी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। जिसके चलते फैंस से लेकर पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को इस बार टीम इंडिया के घर में एक बार फिर खिताब जीतने की उम्मीद है।

Advertisment

पहले भी भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के साथ संयुक्त मेजबानी करते हुए खिताब जीतकर इतिहास रचा था। उससे पहले कोई भी मेजबान टीम खिताब नहीं जीत सकी थी, लेकिन भारत ने उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रचा था। इस साल भी भारत की मेजबानी में खेले जाने वर्ल्ड कप के चलते दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी भारत को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल में कई साल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके इयोन मोर्गन ने भी वर्ल्ड कप 2023 के विजेता को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी कर सभी को हैरान कर दिया है।

पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने वर्ल्ड कप 2023 के विजेता को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisment

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि भारत आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीत सकता है। गौरतलब है कि इयोन मोर्गन वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान हैं। 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण फाइनल जीता था।

दोनों टीमों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला टाई हो गया था और साथ ही सुपर ओवर भी टाई हुआ। हालांकि चाहे इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीत गए थे लेकिन फाइनल में हुई घटनाएं काफी विवादित रही थी। इसके बाद इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने में कामयाब रही।

इस बीच, पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोर्गन ने यह कहकर शुरुआत की कि भारतीय फैंस का क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह अनोखा है। इयोन मोर्गन ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कहा है कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत प्रबल दावेदार है। आपको घड़ी को इतना पीछे ले जाने की ज़रूरत नहीं है जब 2011 में एमएस धोनी कप्तान थे, और भारतीय फैंस के लिए वह जादुई क्षण था जब उन्होंने छक्का लगाया और ट्रॉफी उठाई थी।"

Advertisment

 

 

यहां देखिए इयोन मोर्गन के बायन पर फैंस का रिएक्शन

 

 

T20-2023 Cricket News Virat Kohli India England Eoin Morgan ODI World Cup 2023