Advertisment

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल, अपनी दोस्त बुलबुल साहा के साथ लेंगे सात फेरे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 2 मई, 2022 को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी दोस्त बुलबुल से शादी करेंगे।

author-image
Justin Joseph
New Update
Arun Lal. (Photo Source: News18)

Arun Lal. (Photo Source: News18)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 2 मई, 2022 को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी दोस्त बुलबुल साहा से शादी करेंगे, जो उम्र में उनसे 28 साल छोटी हैं। 24 अप्रैल को हल्दी की रस्में हुईं और समारोह में परिवार के अधिकांश लोग मौजूद थे। इस दौरान अरुण लाल और बुलबुल पीले रंग के पोशाक में दिखे। तस्वीरो में दोनों मुस्कुराते हुए साथ देखे गए।

Advertisment

दूसरी शादी करने जा रहे अरुण लाल

बता दें कि अरुण लाल ने दूसरी शादी के लिए अपनी पहली पत्नी रीना से सहमति ली है। इससे पहले अरुण लाल और उनकी पहली पत्नी रीना ने सहमति से तलाक ले लिया था। रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं और बीमारी के कारण अरुण लाल उनके साथ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अरुण लाल और बुलबुल शादी के बाद मिलकर रीना का देखभाल करेंगे। दोनों कोलाकाता के एक होटल में शादी कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल और बुलबुल ने कुछ समय पहले सगाई की थी और अब शादी करने जा रहे हैं। अरुण लाल लंबे समय से बुलबुल को जानते हैं और काफी समय से रिलेशनशिप में थे। अरुण लाल की शादी में उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।

Advertisment

1982 और 1989 की अवधि के दौरान भारत का किया प्रतिनिधित्व

अरुण लाल ने 1982 और 1989 की अवधि के दौरान 16 टेस्ट और 13 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत की ओर से सात अंतरराष्ट्रीय अर्द्धशतक बनाए। हालांकि, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा करने के बावजूद वह टीम इंडिया से अंदर और बाहर होते रहे। फिर संन्यास लेने के बाद कमेंट्री से जुड़ गए। जबड़े के कैंसर के दौरान वह कमेंट्री से दूर रहे।

बाद में वे बंगाल के लिए कोचिंग की भूमिका निभाने के लिए लौट आए। लाल के पदभार संभालने के बाद से बंगाल ने महत्वपूर्ण विकास किए हैं। बंगाल 2019-2020 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, जहां उसके सामने सौराष्ट्र था। हालांकि, बंगाल ट्रॉफी जीतने से चूक गया और सौराष्ट्र ने पहली पारी में एक करीबी बढ़त से जीत हासिल की।

Cricket News India General News