गौतम गंभीर ने केएल राहुल को किया खुश, ऑक्शन में लखनऊ के लिए खरीदें कमाल के प्लेयर्स

गौतम गंभीर और केएल राहुल की लखनऊ फ्रेंचाईजी की टीम में आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस...

author-image
Manoj Kumar
New Update
Lucknow (Source: BCCI/IPL)

Lucknow (Source: BCCI/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2023 के आगामी संस्करण को लेकर 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में मिनी-ऑक्शन का मंच तैयार किया गया। सभी 10 फ्रेंचाईजी टीमों ने जमकर बोली लगाई और अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर अंधाधुंध पैसे लुटाए।

Advertisment

कोच्चि में आयोजित हुए इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। जिसमें 273 खिलाड़ी भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी थे। गौरतलब है कि, टी-20 की लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक इंडियन टी-20 लीग ने पिछले 15 सालों में कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, जैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम बटोरा है।

इस मिनी ऑक्शन की बात करें तो कुछ नाम बिना बिके ही रह गए। जबकि सैम करन टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें 18.5 करोड़ में पंजाब फ्रेंचाईजी ने अपने खेमे में शामिल किया। कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

एक्शन से भरपूर इस मिनी ऑक्शन को देखकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। आइए देखें लखनऊ फ्रेंचाईजी की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं 

Advertisment

लखनऊ (LUCKNOW FINAL SQUAD)

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  1. केएल राहुल
  2. आयुष बडोनी
  3. करण शर्मा
  4. मनन वोहरा
  5. क्विंटन डी कॉक
  6. मार्कस स्टोइनिस
  7. कृष्णप्पा गौतम
  8. दीपक हुड्डा
  9. काइल मेयर्स
  10. क्रुणाल पांड्या
  11. आवेश खान
  12. मोहसिन खान
  13. मार्क वुड
  14. मयंक यादव
  15. रवि बिश्नोई

खरीदे गए खिलाड़ी

  1. निकोलस पूरन
  2. जयदेव उनादकट
  3. यश ठाकुर
  4. रोमारियो शेफर्ड
  5. डेनियल सैम्स
  6. अमित मिश्रा
  7. प्रेरक मांकड़
  8. स्वप्निल सिंह
  9. नवीन उल हक
  10. युद्धवीर चरक

स्लॉट भरे गए: 25 | पर्स शेष: रुपये। 4.25 करोड़

इस बार टूर्नामेंट होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा 

गौरतलब है कि, इस टूर्नामेंट का अगला सीजन भी होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी दस टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने को बेताब होंगी। गुजरात फ्रेंचाइजी इस टूर्नामेंट के अगले संस्करण की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में करेगी और इस बार भी उनकी कोशिश रहेगी की वह ट्रॉफी अपने नाम करे। 

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Lucknow KL Rahul