in

रोहित शर्मा से काफी नाराज हैं गौतम गंभीर!, कहा- विराट की तरह सख्त होना होगा, जानें पूरा मामला

रोहित शर्मा पिछले 50 पारियों में एक भी शतक नहीं बना पाए हैं।

गौतम गंभीर GAUTAM GAMBHIR, VIRAT KOHLI (image source: twitter)
GAUTAM GAMBHIR, VIRAT KOHLI (image source: twitter)

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रनों से जीत हासिल की। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

भारतीय कप्तान पिछले 50 पारियों में एक भी शतक नहीं बना पाए हैं। उनके इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा पर भी उस तरह बातें होनी चाहिए, जिस तरह से विराट कोहली के साथ की गई।

जानें रोहित शर्मा को लेकर गंभीर ने क्या कहा

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि रोहित के लिए विराट जैसे सख्त होना चाहिए। 50 पारियां बहुत होती है। यह ऐसा नहीं है कि उन्होंने एक या दो मैचों में शतक नहीं बनाया है। अगर आप पिछले वनडे वर्ल्ड कप को देखें तो उनके खेल में एक चीज की कमी है और वह है शतक में तब्दील करने की उनकी क्षमता।

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, वह शतक बनाते थे, इस बार अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं, वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं, लेकिन उसे शतक में तब्दील करना होगा।

गंभीर ने ये भी कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए एक चीज जो सबसे अलग है वह है शतक बनाना। विराट ने इस हासिल कर लिया और रोहित शर्मा को कम से कम वर्ल्ड कप से पहले इसे हासिल करने की जरूरत है, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी भारत के अभियान के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।

बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था। विराट कोहली ने उसके बाद से वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 का बनाया है, जो उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में बनाया था।

महिला इंडियन टी-20 लीग

अंबानी और Hotstar जानें किसके पाले में आई महिला इंडियन टी-20 लीग की मीडिया राइट्स

एमएस धोनी और विराट कोहली MS DHONI & VIRAT KOHLI (image source: twitter)

शर्मनाक हरकत, एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों के साथ इंटरनेट पर किया गया भद्दा मजाक