Advertisment

"लड़की का चक्कर बाबू भईया" केएल राहुल हो गए हैं प्यार में अंधे, विराट कोहली को जन्मदिन पर नहीं किया याद

भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आप बोलेंगे की लड़की और प्यार के चक्कर में वह विराट कोहली को भूल गए...

author-image
Manoj Kumar
New Update
केएल राहुल विराट कोहली KL Rahul and Virat Kohli

KL Rahul and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट जगत हो या फिर कॉलेज-स्कूल अपने साथी और दोस्तों को जन्मदिन की बधाई देने की परंपरा सालों से चली आ रही है। क्रिकेट जगत में भी खिलाड़ी अपने साथी क्रिकेटरों का जन्मदिन मनाते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

Advertisment

आज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली का 34वां जन्मदिन है और उन्हें देश भर और विदेश से जन्मदिन की बधाई मिल रही है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और इसके साथ ही लगभग हर भारतीय पूर्व और वतर्मान क्रिकेटरों ने जन्मदिन की बधाई की लाइन लगा दी है।

लेकिन भारतीय टीम के उपकप्तान ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आप बोलेंगे की लड़की और प्यार के चक्कर में लोग कैसे अपने दोस्तों को भूल जाते हैं। दरअसल, हुआ ऐसा की आज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का भी जन्मदिन है। गौरतलब है कि, केएल राहुल अथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड हैं और कुछ महीनों में दोनों की शादी भी होने वाली है।

इस बड़े मौके पर केएल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि राहुल ने अपने साथी सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कोई भी पोस्ट नहीं किया।

Advertisment

देखें राहुल का बर्थडे विश पोस्ट

 

KL RAHUL KL RAHUL (image source: instagram )

दोस्त-दोस्त न रहा

विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया जो 24 घंटे में गायब हो जाता है। लेकिन अपने प्रेमिका के लिए राहुल ने पोस्ट शेयर किया है जो हमेशा के लिए रहेगा।

ऐसा देखते ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि लड़की के चक्कर  में राहुल ने विराट कोहली के फोटो शेयर नहीं की। वहीं, कुछ तो यह भी कह रहे हैं की वह अभी से जोरू के गुलाम बन गए हैं।

बता दें कि केएल राहुल इस वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे और विराट कोहली ने ही उन्हें बल्लेबाजी के लिए कुछ टिप्स दिए और उन्होंने अगले ही मैच में अर्धशतक जड़ा था।

Cricket News Virat Kohli India General News T20 World Cup 2022 KL Rahul T20 World Cup