Advertisment

Glenn Maxwell ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाई तबाही, खास लिस्ट में हुए शामिल

Check out- Glenn Maxwell hits century against West Indies in 2nd t20I- ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली

author-image
Joseph T J
New Update
Glenn Maxwell

Glenn Maxwell (Image Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड में खेला जा रहा है, जहां ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने बल्ले से तबाही मचाई। इस विस्फोटक पारी के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनके इस शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisment

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जोश इंगलिस के रूप में मेजबान टीम को पहला झटका जल्दी लगा। इसके बाद मिचेल मार्श 29 और वॉर्नर सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हुए। फिर मैदान में मैक्सवेल नाम का तूफान आया।

Glenn Maxwell ने कैरेबियन गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। अपनी 120 रनों की नाबाद पारी में उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके साथ ही वह सर्वाधिक T20I शतक लगाने वालों की सूची में शामिल हो गए।

एक नजर डालिए सर्वाधिक T20I शतक लगाने वालों की लिस्ट पर 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) - इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। वह अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक लगा चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)- लिस्ट में दूसरा नाम ग्लेन मैक्सवेल है, जिन्होंने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाकर T20I में सर्वाधिक शतक के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की। उनके नाम भी 5 T20I शतक हो गए हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)- वह सर्वाधिक T20I शतक लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं। उनके नाम तीन शतक है। 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए हैं। टिम डेविड ने भी अंत में 31 रनों की नाबाद पारी खेली।

Australia West Indies Glenn Maxwell aus vs wi #T20I