Advertisment

क्या ऋषभ पंत उम्मीद से पहले कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी? डॉक्टर्स की रिपोर्ट देख घूम जाएगा सिर...

ऋषभ पंत उम्मीद से बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। साथ ही पंत के घुटने की दूसरी सर्जरी की जरुरत डॉक्टर्स की टीम को महसूस नहीं हुई है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ऋषभ पंत RISHABH PANT

पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए भारतीय विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। कार दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल पंत को उस दौरान हाथ, कमर, घुटने आदि में गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन पंत की रिकवरी से जुड़ी हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत उम्मीद से ज्यादा जल्दी बेहतर होते नजर आ रहे हैं। पंत की रिकवरी को लेकर इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने भी अहम अपडेट फैंस के साथ शेयर की है।

Advertisment

उम्मीद से पहले वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत

30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय पंत कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा पूरी तरह जल चुकी कार की हालत देख लगाया जा सकता है। हालांकि, इस भयानक कार दुर्घटना में भी पंत को जानलेवा चोट नहीं लगी, लेकिन दुर्घटना के दौरान पंत को घुटने में गंभीर चोटें आईं थी। इस चोट के चलते पंत करीब छह महीनों से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। हालांकि, आईपीएल के दौरान पंत बैसाखी के सहारे अपनी टीम को सपोर्ट करने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे थे।

मगर उसके बाद पंत की कोई खबर नहीं थी। इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से पंत की चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सूत्र के हवाले से बताया है कि पंत दिल्ली में अपने घर पर कुछ समय बिताने के बाद बैंगलोर के NCA में वापस आ चुके हैं। सूत्र ने आगे बताया कि पंत के घुटने की एक सफल सर्जरी पहले ही डॉक्टरों की निगरानी में कोकिलाबेन हॉस्पिटल मुंबई में हो चुकी है। इसके बाद एक ओर सर्जरी होनी थी, जिसको लेकर पंत थोड़ा तनाव में रहते थे।

हालांकि, हालिया जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने पाया कि पंत उम्मीद से बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। साथ ही पंत के घुटने की दूसरी सर्जरी की जरुरत डॉक्टर्स की टीम को महसूस नहीं हुई है। इसका मतबल है कि पंत की वापसी को लेकर पहले जो उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं पहले पंत मैदान में नजर आ सकते हैं।

Test cricket T20-2023 Cricket News India Rishabh Pant INDIAN PREMIER LEAGUE 2023