Advertisment

इस दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कैसे खराब फॉर्म से निकल सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित के खराब फॉर्म पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि भारतीय कप्तान को रिफ्रेश होने की जरूरत है।

author-image
Justin Joseph
New Update
ROHIT SHARMA रोहित शर्मा

हाल ही में भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया को मिली इस करारी हार के बाद जमकर आलोचना हो रही है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भारतीय कप्तान के सपोर्ट में उतरे हैं।

Advertisment

आईपीएल 2023 के सीजन में भी रोहित शर्मा ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय टीम के लिए भी उनका खराब फॉर्म सिरदर्द बना हुआ है। भारत को जुलाई में वेस्टइंडीद दौरे पर जाना है और रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है।

रोहित के खराब फॉर्म पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि भारतीय कप्तान को रिफ्रेश होने की जरूरत है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि व्यक्तिगत फॉर्म कप्तानी को प्रभावित करता है।

जानिए ग्रीम स्मिथ ने रोहित के फॉर्म को लेकर क्या कहा

Advertisment

साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, कप्तान होने की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आपका अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन है। कप्तान का दबाव कभी कम नहीं होता। रोहित को शायद सिर्फ रिफ्रेश होने की जरूरत है। उनकी खुद की फॉर्म शायद लगातार इस स्तर पर नहीं रही है। उनका फॉर्म थोड़ा सही नहीं है और अक्स यह देखा गया है कि व्यक्तिगत प्रदर्शन चीजों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी कप्तानी या नेतृत्व शैली की आलोचना नहीं कर रहा है। यह केवल उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर है। अगर वह कुछ अच्छा स्कोर बना पाते हैं तो वह दबाव को कम कर सकता है।

स्मिथ ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, जब भी कोई बड़ी हार मिलती है तो हमेशा सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया जाता है। आप पिछले कुछ वर्षों में जाए तो यह स्वाभाविक बात रही है। इन चीजों के लिए एक प्लान की जरूरत है। ये वहीं खिलाड़ी हैं जो आपको डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ले गए। उन्होंने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए लगातार दुनिया भर में प्रदर्शन किया है। इसलिए, एक मैच के आधार पर उनकी आलोचना करना और उन्हें बाहर करना बहुत कठिन है।

Cricket News India General News Rohit Sharma WTC