Advertisment

ग्रीम स्थिम ने बताया आखिर क्यों रवींद्र जडेजा ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ी?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने के रवींद्र जडेजा के फैसले की प्रशंसा की है।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में लगातार चेन्नई के मैच हारने के कारण कप्तानी का दबाव झेल रहे रवींद्र जडेजा ने आखिरकार कप्तानी छोड़ दी और महेंद्र सिंह धोनी को फिर फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया गया है। जडेजा के फैसले के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने के रवींद्र जडेजा के फैसले की प्रशंसा की है और कहा कि जडेजा को शायद इस बात का एहसास हो गया होगा कि करियर के इस पड़ाव पर कप्तानी की भूमिका उनके लिए सही नहीं है।

Advertisment

30 अप्रैल को धोनी फिर से बने चेन्नई के कप्तान

बता दें कि इंडियन टी-20 लीग 2022 के शुरू होने से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने जडेजा को कप्तान नियुक्त किया था। वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद से चार बार की चैंपियन टीम को संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ दो मे जीत मिली है। ये दोनों जीत मुंबई और बैंगलोर के खिलाफ मिली है। इस बीच 30 अप्रैल को फ्रेंचाइजी की ओर से बड़ा ऐलान किया गया। फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कहा कि जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है और एमएस धोनी वापस कप्तान बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कही ये बातें

Advertisment

ग्रीम स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक पैनल के साथ चर्चा के दौरान कहा, मुझे लगता है कि आपको जडेजा पर ध्यान केंद्रित करना होगा, उन्हें टूर्नामेंट में जाने के बाद कप्तानी मिली। हर कोई सवाल कर रहा था कि क्या बल्ले, गेंद और मैदान पर उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया। और यह काफी कारगर नहीं हुआ है।

स्मिथ ने कहा, उन्होंने यह महसूस किया है। वह इस बात को समझ गए कि इस स्तर पर शायद नेतृत्व करना उनके लिए नहीं है और धोनी वापस कप्तान बनने के लिए अच्छे इंसान हैं। उनके पास काफी अनुभव है और वह एक शांत चरित्र है। उम्मीद करते हैं कि जड्डू बल्ले और गेंद से सीजन का शानदार अंत कर सकते हैं।

इस बीच चेन्नई का अगला मुकाबला रविवार 1 मई रविवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ होगा। हैदराबाद ने लीग के पिछले मुकाबले में चेन्नई को आसानी से मात दी थी।

Cricket News General News T20-2022 Ravindra Jadeja Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023