'महान खिलाड़ी और शानदार लीडर'- सौरव गांगुली के 50वें जन्मदिन पर लोगों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने 8 जुलाई 2022 को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। भारतीय क्रिकेट में गांगुली सबसे प्रतिष्ठित शख्सियत हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Sourav Ganguly (Image Credit" Twitter)

Image Credit Twitter

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 8 जुलाई 2022 को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। भारतीय क्रिकेट में गांगुली सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक हैं और संन्यास लेने के बाद भी वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में क्रिकेट को आगे बढ़ा रहे हैं।

गांगुली के समय में भारतीय टीम थी सबसे खतरनाक 

Advertisment

गांगुली जब खेलते थे तो उस समय भारतीय टीम को सबसे खतरनाक टीम माना जाता था, उस समय टीम किसी भी अच्छे टीमों से लोहा लेने में डरती नहीं थी। गांगुली ने 1996 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ किया था जहां उन्होंने टीम को बचाने वाली पारी खेली थी। गांगुली भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ ओपनर के रूप में जानें जाते हैं।

साल 2000 में मैच फिक्सिंग मामले के बाद जब भारतीय क्रिकेट संकट में थी तब गांगुली ने सचिन तेंदुलकर की जगह टीम की कमान संभाली और टीम को स्थिर किया था। जब वह कप्तान बने भारत की टेस्ट रैंकिंग 8 थी, जब वह कप्तानी से रिटायर हुए तो भारत दूसरे पायदान पर था।

2002 का नेटवेस्ट फाइनल भला कौन भूल सकता है।

भारतीय टीम ने 146 रनों पर 5 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के 325 रन के स्कोर को पार किया था। भारत की इस जीत में युवा चेहरे मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर लहराना शुरू किया, इस दृश्य को शायद ही कभी फैंस भूल पाएंगे।

Advertisment

साल 2002 में भारत ने श्रीलंका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, यह गांगुली की कप्तानी में पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीता था।

2003 में गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। 1983 के बाद पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में उसके सामने सबसे मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। फाइनल में भारत को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों के मन में सौरव गांगुली और उनकी टीम के प्रति सम्मान और बढ़ गया था।

देखें ट्विटर ने कैसे उन्हें दी शुभकामनाएं 

India General News India tour of England 2022