यश दयाल ने लव जिहाद को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़काया दंगा! लोग बोले "तू किस नस्ल का..."

इस बार दयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लव जिहाद को लेकर दिल्ली हत्याकांड पर तंज कसा हुआ था।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Yash Dayal Love Jihad

Yash Dayal Love Jihad

आईपीएल 2023 में लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के खाकर सुर्खियों में आए गुजरात के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शर्मनाक हरकत कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी हत्याकांड से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की थी, लेकिन बाद में बवाल छिड़ने के बाद दयाल ने माफी मांगते हुए स्टोरी डिलीट भी कर दी है। गुजरात के इस गेंदबाज को शर्मनाक हरकत के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisment

साक्षी हत्याकांड से जुड़ी विवादित स्टोरी लगाकर दयाल ने मांगी माफी

आईपीएल का 13वां मुकाबला आपको याद होगा, जिसमें रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को हारा हुआ मैच जीता दिया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस लीग मुकाबले में कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी। क्रिज पर रिंकू सिंह और उमेश यादव मौजूद थे। रिंकू ने आखिरी ओवर लेकर आए गुजरात के गेंदबाज यश दयाल को लगातार पांच छक्के जड़कर उन्हें मैदान पर रोने को मजबूर कर दिया था। यश दयाल की शर्मनाक गेंदबाजी के कारण उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

उस बात को कुछ समय ही हुआ है कि दयाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। इस बार दयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लव जिहाद को लेकर दिल्ली हत्याकांड पर तंज कसा हुआ था। हालांकि सोशल मीडिया पर हंगामा मचने पर यश दयाल ने माफी मांगते हुए फैंस से कहा कि उनसे गलती से वो पोस्ट शेयर हो गई थी। वो इसके लिए दिल से माफी मांगते है। दयाल ने आगे लिखा नफरत मत फैलाओ, मैं हर कम्यूनिटी का सम्मान करता हूं।

मगर उतने में यश दयाल की शेयर की गई स्टोरी के स्क्रिनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए। फैंस ने दयाल को इस शर्मनाक हरकत के लिए खूब ट्रोल किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में साक्षी नाम की एक हिन्दू लड़की को साहिल नाम के एक मुस्लिम लड़के ने कई लोगों के सामने चाकू से मारकर लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Advertisment

यहां देखिए वायरल पोस्ट

https://twitter.com/iOnlyAJ/status/1665619067141496834?s=20

Gujarat INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Twitter Reactions Cricket News T20-2023