"पक्का तू सच बोल रहा न", CSK के सीईओ ने धोनी को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

चेन्नई में खेले गए आखिरी मुकाबले के बाद विश्वनाथन ने बयान देते हुए कहा कि 'मुझे भरोसा हैं कि धोनी अभी अगले साल भी खेलते नजर आएंगे।'

author-image
Manoj Kumar
New Update
CSK CEO AND DHONI

CSK CEO AND DHONI

14 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई 13 मुकाबलों में 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। हालांकि, कोलकाता को इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बने रहने की उम्मीद मिली है।

Advertisment

वैसे चेन्नई के फैंस के लिए यह मुकाबला काफी इमोशनल करने वाला था। आईपीएल के इस सीजन में यह चेपॉक में चेन्नई का आखिरी मुकाबला था, फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए भारी तादाद में मैदान में मौजूद थे। धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की खबरों के बीच चेन्नई टीम के सीईओ ने एक बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है।

मुझे भरोसा है कि धोनी अगले साल भी खेलेंगे- सीएसके सीईओ

धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में नहीं सदियों में एक बार पैदा होते हैं। इस बात का सबूत धोनी कई बार दे चुके हैं। धोनी ने अपनी मेहनत से दुनियाभर के लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है, उसका मुकाबला किसी से नहीं है। धोनी की एक झलक देखने को फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। आईपीएल का यह सीजन धोनी के रिटायरमेंट की खबरों की वजU से खूब सुर्खियों में रहा है।

Advertisment

एमएस धोनी ने भी कई बार इस ओर इशारा किया है, लेकिन इसी बीच चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन का एक बयान आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। कोलकाता के खिलाफ चेन्नई में खेले गए आखिरी मुकाबले के बाद विश्वनाथन ने बयान देते हुए कहा कि "मुझे भरोसा हैं कि धोनी अभी अगले साल भी खेलते नजर आएंगे।" इस बयान के बाद फैंस के कई मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

धोनी से ऑटोग्राफ लेते नजर आए गावस्कर

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद चेन्नई के खिलाड़ी फैंस का आभार जताने के लिए चेपॉक का चक्कर लगाते नजर आए। इसी दौरान कॉमेंट्री के लिए चेपॉक में मौजूद सुनील गावस्कर दौड़कर धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ लेते नजर आए। इसके बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे।

Advertisment

यहां देखिए वायरल बयान पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

Indian Premier League Twitter Reactions Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 General News CSK MS Dhoni Chennai