Advertisment

"एमएस धोनी की तरह बन गए हैं ..." हरभजन सिंह ने इस ऑल राउंडर को बताया भारतीय टीम का अगला कप्तान

हरभजन सिंह ने कई दिग्गज भारतीय कप्तानों को करीब से देखा है। इस सूची में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni (Image Credit: Twitter)

हरभजन सिंह ने कई दिग्गज भारतीय कप्तानों को करीब से देखा है। इस सूची में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं। इसलिए, जब वह किसी खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी कप्तान बताते हैं, तो उसे गंभीरता से लेना होगा। हरभजन सिंह का मानना है कि महान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगे जाकर भारत के कप्तान बनेंगे। हार्दिक ने जिस तरह से इंडियन टी-20 लीग 2022 और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 मैच में शांति और संयम दिखाया, उससे हरभजन काफी प्रभावित हैं।

Advertisment

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स तक पर कहा, "उसे कप्तान बनना चाहिए, मुझे लगता है कि वह कप्तान बन जाएगा। उसने खुद का एक अलग पहलू दिखाया है। वह एमएस धोनी की तरह तरह बन गया है। वह उन्हीं की तरह बहुत शांत और संयम वाला इंसान हैं। पांड्या बहुत अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे हैं और ऐसा तभी होता है जब आपको अपनी क्षमता पर विश्वास होता है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो एक अलग ही स्तर का स्वैग होता है। उन्होंने वापस एक्शन में लौटने के लिए काफी मेहनत की है। मैं उन्हें भारत का कप्तान बनते देखता हूं।"

एमएस धोनी ने मेरे विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है : हार्दिक पांड्या

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हालिया में कहा कि दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने उनके विकास में बड़ी भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या का यह साल काफी शानदार रहा है। इस साल उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ ही 17 गेंदों में 33 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मैं जीवन और खेल के बारे में नई चीजें सीखने की कोशिश कर रहा एक नया बच्चा था। एमएस धोनी ने मेरे विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है। जब भी मुझे मौका मिलता, मैं उन्हें देखता और चीजें सीखता था। जिस तरह की मानसिकता और ज्ञान उन्होंने मुझे दिया वह मैदान पर मेरे व्यक्तित्व में झलकता है।"

India General News Asia Cup 2023 Hardik Pandya MS Dhoni