Advertisment

महिला टी-20 लीग 2023 ऑक्शन में ये तीन गेंदबाज रहे सबसे महंगे

महिला टी-20 लीग 2023 के लिए हाल ही में मुंबई में आयोजित ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को मोटी रकम पर फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदा गया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Renuka Singh (Image Source: Twitter)

Renuka Singh (Image Source: Twitter)

महिला टी-20 लीग का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला जाएगा। इसके लिए हाल ही में मुंबई में ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें कई खिलाड़ियों को मोटी रकम पर फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदा गया। इसमें बैंगलोर ने सबसे महंगी बोली लगाते हुए भारतीय स्टार स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं कई विदेशी खिलाड़ियों की भी बड़ी नीलामी हुई।

Advertisment

इसके अलावा कुछ ऐसे गेंदबाज रहे, जिन पर फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन गेंदबाजों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने कई गुना अधिक धनराशि में खरीदा।

3. शबनीम इस्माइल

Shabnim Ismail  (Image Source: Twitter) Shabnim Ismail (Image Source: Twitter)

Advertisment

साउथ अफ्रीका की यह महिला गेंदबाज ऑक्शन में सबसे महंगे गेंदबाजों में से एक रहीं। यूपी और दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने इस गेंदबाज को खरीदने में रुचि दिखाई, लेकिन अंत में यूपी ने बाजी मार ली और 1 करोड़ रुपये में शबनीम इस्माइल को अपनी टीम में शामिल किया।

इस खिलाड़ी के महिला T20 रिकॉर्ड की बात करें तो इस्माइल ने 108 पारियों में 5.73 की इकोनॉमी से 117 विकेट लिए हैं। वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके नाम T20IS में सबसे अधिक मेडन गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी हैं। वह महिला टी-20 लीग 2023 में यूपी के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।

2. रेणुका सिंह

Advertisment

Renuka Singh (Image Source: Twitter) Renuka Singh (Image Source: Twitter)

भारत की यह स्टार गेंदबाज ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगी गेंदबाज रहीं, जिन्हें बैंगलोर ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन में नाम आने पर तीन फ्रेंचाइजी दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात में इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बैंगलोर ने खिलाड़ी को खरीद लिया।

अक्टूबर 2021 में T20I में डेब्यू करने के बाद से रेणुका सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं, जहां उन्होंने 5 मैचों में 5.47 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए थे। उन्होंने भारत के लिए अब तक 30 टी-20 मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं।

1. सोफी एक्लेस्टोन

Sophie Ecclestone (Image Source: Twitter) Sophie Ecclestone (Image Source: Twitter)

बाएं हाथ की यह इंग्लिश स्पिनर ऑक्शन में सबसे महंगी गेंदबाज रहीं, जिन्हें यूपी ने 1.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड के लिए T20I में सोफी तीसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 67 पारियों में 5.81 की इकोनॉमी से 93 विकेट हासिल किए हैं।

सोफी के नाम T20I में एलबीडब्ल्यू के रूप में सर्वाधिक विकेट (20) का रिकॉर्ड भी है। भारतीय पिचों पर सोफी एक खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकती हैं।

T20-2023 Cricket News India General News Women's T20 League 2023 Women's T20 League