'शुभमन अपनी बहन को संभाल ले' सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर 11 धाराओं में केस दर्ज करा लगाया गलत तरीके से छूने के आरोप तो भड़के फैंस

सेल्फी विवाद मामले में सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ आईपीसी की 11 धाराओं में केस दर्ज कराया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
'शुभमन अपनी बहन को संभाल ले' सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर 11 धाराओं में केस दर्ज करा लगाया गलत तरीके से छूने के आरोप तो भड़के फैंस

भारत के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेल्फी विवाद मामले में सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर सपना गिल ने शॉ के खिलाफ आईपीसी की 11 धाराओं में केस दर्ज कराया है। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ समेत अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ के आरोप में मुंबई पुलिस स्टेशन में आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisment

बता दें कि मामले में शॉ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार सपना गिल को सोमवार 20 फरवरी को मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक गिल ने शिकायत आवेदन में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ "कथित छेड़छाड़ और मर्यादा भंग करने" के लिए FIR दर्ज करने की मांग की है।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर 11 धाराओं में केस दर्ज करवाया

सपना गिल के वकील अली काशिफ देशमुख के अनुसार उन्होंने आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत केस दर्ज करवाया है।

बता दें कि बीते दिनों मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पृथ्वी शॉ का सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ सेल्फी क्लिक कराने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में शॉ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह सपना गिल के साथ हाथापाई करते हुए नजर आए थे।

Advertisment

इस मामले में शॉ व उनके दोस्तों ने सपना गिल व उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। अब 20 फरवरी को स्थानीय अदालत ने सपना गिल को जमानत दे दी है।

वहीं पृथ्वी शॉ के खिलाफ एफआईआर की खबर सामने आने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि, फैन्स इसको लेकर कन्फ्यूज है कि कहीं सपना गिल शुभमन गिल की बहन तो नहीं है। हम आपकों बता दें कि सपना गिल और शुभमन गिल में कोई संबंध नहीं है। वे दोनों सगे भाई-बहन नहीं हैं।

यहां देखें ट्विटर पर आईं फैन्स की प्रतिक्रियाएं-

Advertisment
Prithvi Shaw Cricket News General News India