'इसका 4 साल से लास्ट IPL चल रहा है', धोनी ने सन्यास को लेकर दिया ऐसा बयान की सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल

डैनी मॉरिसन ने धोनी से सन्यास को लेकर सवाल करते हुए कहा कि आईपीएल के इस सीजन में आप अपने करियर के आखिरी समय को कैसे इन्जॉय कर रहे हो।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS DHONI

MS DHONI

आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन में धोनी के सन्यास की बातों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। धोनी के फैंस इस सीजन को उनका आखिरी सीजन मानते हुए बड़ी संख्या में चेन्नई को सपोर्ट करने मैदान तक आ रहे हैं। इसी बीच आज के मुकाबले से पहले धोनी ने अपने सन्यास को लेकर दिए बयान से फिर सबको चौंका दिया है।

Advertisment

IPL से सन्यास को लेकर धोनी का बड़ा बयान

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान धोनी ने सन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टॉस के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डैनी मॉरिसन ने धोनी से सन्यास को लेकर सवाल करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा,  'आईपीएल के इस सीजन में आप अपने करियर के आखिरी समय को कैसे इन्जॉय कर रहे हो'। मॉरिसन के इस सवाल पर धोनी ने बिना ज्यादा समय लेते हुए हंसते हुए कहा कि, 'तो मेरी जगह, आपने तय कर लिया की यह मेरा आखिरी आईपीएल हैं'। धोनी की इस हाजिर जवाबी के बाद दोनों हंसते नजर आए।

इसके बाद मॉरिसन ने कहा कि, 'कप्तान अगले सीजन में भी खेलते नजर आएंगें।'  बता दें कि पिछले कुछ समय से धोनी के आईपीएल से सन्यास को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। धोनी के इस बयान के बाद धोनी-फैंस और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो होंगे। गौरतलब हैं कि धोनी ने मौजूदा आईपीएल में ही कई बार सन्यास लेने के संकेत दिए हैं। धोनी ने पिछले सीजन कहा था कि वो अपना आखिरी मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेलना चाहेंगे।

Advertisment

लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।  शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। फिर दोबारा खेल शुरू नहीं हो सकता और मैच को रद्द कर दिया गया। लखनऊ की ओर से  आयुष बडोनी 33 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए।

देखिए धोनी के बयान के बाद फैंस के रिएक्शन

 

Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Lucknow CSK MS Dhoni Chennai