Advertisment

'इतिहास गवाह है, लड़कियों ने लड़ाई ही कारवाई है'- इस हिरोइन की वजह से आपस में ही भिड़ गए धोनी-विराट.....

रश्मिका मंदाना ने अपने उस बयान में भारतीय टीम के दोनों पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली को उनके पसंदीदा क्रिकेटर बताया हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
रश्मिका मंदाना ने अपने उस बयान में भारतीय टीम के दोनों पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और विराट कोहली को उनके पसंदीदा क्रिकेटर बताया हैं।

रश्मिका मंदाना ने अपने उस बयान में भारतीय टीम के दोनों पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और विराट कोहली को उनके पसंदीदा क्रिकेटर बताया हैं।

इंडियन टी-20 लीग 2023  की शुरुआत आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होने वाली है। लीग का पहला मुकाबला गुजरात और चैन्नई के बीच खेला जाना है। अब तक खेले गए दोनों मैचों में धोनी की चैन्नई को मुंह की खानी पड़ी है। वहीं गुजरात दोनों मुकाबले अपने नाम करने में कामयाब रही है। इसी बीच साउथ इंडिया की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक बयान वायरल हो गया है।

Advertisment

बता दें की रश्मिका मंदाना ने अपने उस बयान में भारतीय टीम के दोनों पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और विराट कोहली को पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। रश्मिका मंदाना के इस बयान के बाद फैंस के अजीब से रिएक्शन देखने को मिले हैं। कोई बोल रहा है कि  "इतिहास गवाह है,  लड़कियों ने लड़ाई ही कारवाई है।" इस तंज के जरिए फैन ने इशारा किया है की अभिनेत्री के बयान से धोनी और विराट के फैंस की भावनाएं आहात होने वाली हैं। बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के कुछ फैंस है जो दोनों को एक- दूसरे से बेहतर मानते है। 

वहीं साउथ इंडिया की एक और अभिनेत्री तमन्नाह भाटिया ने भी धोनी और कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया तो एक फैन ने यहाँ तक बोल दिया कि  " साउथ इंडस्ट्रीज  बैंगलोर, चैन्नई को साउथ सपोर्ट कर रही है तो मुंबई को समर्थन बॉलीवुड कर रहा है "  इसी बीच एक फैन ने कहा कि " भाई रोहित को कोई जानता भी नहीं यार"  इस तरह के कहीं मजेदार रिएक्शन ट्विटर पर देखने को मिल रहे है। 

इंडियन टी 20 लीग- 2021 के बाद कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी

Advertisment

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन टी 20 लीग-2021 सीजन से बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी उनकी जगह साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को कप्तानी सौपी गई है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में बैंगलोर अभी तक एक भी बार चैंपियंन नहीं बन पाई है। देखना दिलचस्प होगा की फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर कितना सफर तय कर पाती है। 

 

देखिए फैंस के मजेदार रिएक्शन

 

 

 

 

 

Virat Kohli India Chennai MS Dhoni Bangalore