चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड हुई मालामाल, जानें टीम इंडिया को कितनी राशि मिली

20-20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड और उपविजेता टीम पाकिस्तान सहित अन्य टीमों पर पैसों की बरसात हुई है।

author-image
Justin Joseph
New Update
चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड हुई मालामाल, जानें टीम इंडिया को कितनी राशि मिली

रविवार 13 नवंबर को मेलबर्न में खेले गए 20-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। गेंदबाजों शानदार प्रदर्शन की मदद से अंग्रेज टीम ने मेन इन ग्रीन को 137 रन पर सीमित कर दिया।

Advertisment

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम भी मुश्किल में दिखी, लेकिन बेन स्टोक्स ने 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके साथ ही इंग्लैंड दूसरी टीम बन गई है, जिसने दो बार 20-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में ट्रॉफी जीती थी। वेस्टइंडीज दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम है। टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम सहित अन्य टीमों पर पैसों की बरसात हुई है।

जानिए भारत को कितना मिला प्राइज मनी

चैंपियन टीम इंग्लैंड को प्राइज मनी के रूप में 13.84 करोड़ रुपये की राशि मिली है। वहीं उपविजेता टीम पाकिस्तान को प्राइज मनी के रूप में 7.4 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें भारत और न्यूजीलैंड को भी प्राइज मनी के रूप में क्रमश: 4.50 करोड़ और 4.19 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।

एसोसिएट राष्ट्र के रूप में नीदरलैंड ने 1.85 करोड़ रुपये राशि जीती, जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को 1.2 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली। जिम्बाब्वे ने सुपर 12 और पहले राउंड में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उसे 88.5 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई।

Advertisment

20-20 वर्ल्ड कप 2022 प्राइज मनी-

देशप्राइज मनी (रुपये में)
इंग्लैंड13.84 करोड़
पाकिस्तान7.40 करोड़
भारत4.50 करोड़
न्यूजीलैंड4.19 करोड़
ऑस्ट्रेलिया1.53 करोड़
साउथ अफ्रीका1.20 करोड़
बांग्लादेश1.20 करोड़
श्रीलंका1.85 करोड़
वेस्टइंडीज64.40 लाख
अफगानिस्तान56.35 लाख
जिम्बाब्वे88.50 लाख
आयरलैंड1.53 करोड़
यूएई64.40 लाख
स्कॉटलैंड64.40 लाख
नामीबिया64.40 लाख
नीदरलैंड1.85 करोड़

T20-2022 T20 World Cup 2022 Ben Stokes General News Cricket News England Pakistan T20 World Cup