टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने में व्यस्त है इसलिए हार्दिक पांड्या फिलहाल आराम पर हैं। वह आखिरी बार कीवीज के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में टीम इंडिया के लिए खेले थे। अब, वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ आगामी घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में फिर से एक्शन में नजर आएंगे।
लेकिन, अब खबरें सामने आई हैं कि हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में व्हाइट वेडिंग करने जा रहे हैं। बता दें कि वे पारंपरिक तरीके से शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी और वर्तमान में, उनका एक दो साल का लड़का है जिसका नाम अगस्त्य पंड्या है।
जानें शादी को लेकर कैसा है हार्दिक पांडया और नताशा का रिएक्शन
एक सूत्र के अनुसार यह पता चला है कि हार्दिक पांडया और उनकी पत्नी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक सूत्र ने कहा, “उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी समारोह के आयोजन का विचार आया।
कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शादी समारोह 13 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगी। बता दें कि इस समारोह में हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होंगे।
इस शादी को लेकर फैंस अलग-अलग के रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ तो चुटकी ले रहे हैं कि हार्दिक का बेटा ऐसा पहला इंसान है जो अपने पिता की शादी में खाना खाएगा और डांस करेगा।
आइए देखें फैंस के रिएक्शन
Match start v hogaya resultv aa gaya bad bad main pata chala toss hi nahi hua. Similar story
— Prasun Jha (@jprasun21) February 12, 2023
Bhai yaar log tv me dusro ko shaadi krte dekh, dubara shaadi krne Lage h 😢
— Swayam 🏹🇮🇳 (@SwayamSatapath2) February 12, 2023
Anything to remain in limelight these days
— Ghibli👽 (@Messiination) February 12, 2023
Pandya ke bache bhi barat jayenge 😳
— India Wing (@india_wing) February 12, 2023
ameeron kay b mazay hain jab bore huy dubara shaadi krli
— LandaykaDicaprio (@Mr__Cobb) February 12, 2023
Shadi sy pahly bechy lata ha lanat hoo an jesy baghrat py 🤭🤭🤭🤭🤭
— Cricket Fan (@BabarFan33) February 12, 2023
Jab paise jyada ho to aise khayal aksar aa jate hain 😂
— Yogesh P (@im23yogi) February 12, 2023
Bhai to shaadi shaadi khel raha hai 🤦🏻♂️
— Amit Dabas (@cricketandphoto) February 12, 2023
Hindu aise chitiyape sab kab bahar niklega
— Schrödinger (@jaip_gymaholic) February 12, 2023
Kohli se bmw or dhoni se Kawasaki lene ki ninja technique ding ding ding 🙂🙂
— Vaibhav Saraswat (@VabhavSaraswat) February 12, 2023
Inka bachha Desh ka pahala bacha hoga jo maa bap ki shadi me jayega
— Samar Rajput (@samarbna) February 12, 2023
Abhi tk to joke hi sune the ab reality b ho rhi h#hardikpandya #hardik
Matlab phir se khushkhabri sunane wale hai 😜😅😂😂
— Anmol Rajput (@anmolrajput29) February 12, 2023
Wow parents ki sadi me bachaa jayega
— Vibhu Dave (@VibhuDave) February 13, 2023
Mujhe lga ek or Chotta pandya aagya 😂😂😂
— Sourabh Gupta (@Sourabh451997) February 12, 2023
हार्दिक पांड्या के बारे में बात करें तो, उन्होंने कप्तान के रूप में दो घरेलू टी20ई श्रृंखला जीत के साथ 2023 की अच्छी शुरुआत की है। पहले भारत ने श्रीलंका को और फिर न्यूजीलैंड को हराया। हालाँकि, एक व्यक्ति के रूप में, पांड्या का मिश्रित प्रदर्शन था। श्रीलंका श्रृंखला में उन्होंने गेंद से दो विकेट लेते हुए गेंद से 45 रन बनाए। टी20 सीरीज में कीवीज के खिलाफ, पांड्या ने बल्ले से 66 रन बनाए और गेंद से पांच विकेट लिए। लेकिन, अब इस शादी की रिपोर्ट के बाद फैंस पागल हो गए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा करते नहीं थक रहे हैं।