फ्लाइट में महिला एयर होस्टेस ने वाइफ साक्षी के सामने एमएस धोनी को दिया खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल आईपीएल 2023 में चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद से धोनी अपने परिवार के साथ समय बीता रहे है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni

आज से करीब 40 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी ने पहला वर्ल्ड कप खिताब वेस्टइंडीज को हराकर अपने नाम किया था। कपिल देव की अगुवाई के करीब 28 साल बाद भारतीय टीम एमएस धोनी की कप्तानी में दूसरा वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी।

Advertisment

धोनी ने इससे पहले 2007 में भी इतिहास का पहला टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जीताकर महान भारतीय कप्तानों में शामिल होने के संकेत दे दिए थे। हालांकि, पिछले दस सालों से भारतीय टीम कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम ने आखिरी बार धोनी की अगुवाई में ही 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

इस तरह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में होने लगी है। मैदान पर और मैदान से बाहर धोनी के शान्त स्वभाव और क्रिकेट को लेकर उनकी गहरी समझ ने दुनियाभर के तमाम लोगों को उनका फैंन बनने पर मजबूर किया है। इसलिए धोनी को अपने सामने देख फैंस का खुशी से पागल होना स्वाभाविक बात है। ऐसा ही वाकया हाल ही में धोनी के साथ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी को एयर होस्टेस ने दिया अनोखा तोफहा

आईपीएल 2023 में चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। हाल ही में बेटी जीवा के साथ फॉर्म हाउस में खेलते धोनी का एक वीडियो उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के एक दिन बाद ही धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

Advertisment

वीडियो में धोनी फ्लाइट में वाइफ साक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला एयर होस्टेस धोनी की बहुत बड़ी फैन निकली और उसने वाइफ साक्षी के सामने धोनी को एक नायाब तोहफा दिया। इस वीडियो को फैन ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके अलावा फैन ने प्यारा कैप्शन भी दिया है।

एयर होस्टेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं मानती हूं, मैं शर्माना बंद नहीं कर पा रही हूं। हालांकि पूरे सफर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे दिन के लिए। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं उनसे इस तरह मिलूंगी। मेरा ऑल टाइम क्रश और मेरा प्यार। इसमें कोई शक नहीं है कि वो इतने महान इंसान, विनम्र और इसके अलावा वो जमीन से जुड़े हुए हैं। हे भगवान मैं अभी भी मुस्कुरा रही हूं।'

यहां देखिए फैन का शेयर किया गया वीडियों

Advertisment

वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Twitter Reactions India Cricket News T20-2023 MS Dhoni Chennai