/sky247-hindi/media/post_banners/QU7cL7JWXTYjYHNFDq6W.png)
IPL auction. (Photo Source: Twitter)
इंडियन टी-20 लीग 2023 के आगामी संस्करण को लेकर 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में मिनी-ऑक्शन का मंच तैयार किया गया। सभी 10 फ्रेंचाईजी टीमों ने जमकर बोली लगाई और अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर अंधाधुंध पैसे लुटाए।
इस मिनी ऑक्शन ने नीलामी में तीन सबसे महंगी खरीद के साथ नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विशेष रूप से ऑल राउंडर खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों ने पानी की तरह पैसे बहाए।
सैम करन और कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन को पंजाब और मुंबई ने क्रमश: 18.50 करोड़ रुपये और 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। निकोलस पूरन को बतौर वेस्टइंडीज खिलाड़ी अब तक की सबसे बड़ी कीमत मिली, लखनऊ ने उन्हें 16 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीदा।
Mini Auction में इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीददार
नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। आइए देखें सभी इनमें टॉम बैंटन, राशी वैन डे डूसेन, ट्रैविस हेड,जिम्मी निशम, जैमी ओवर्टन,क्रिस जॉर्डन,एडम मिल्ने, डेविड मलान, तबरेज शम्सी, मोहम्मद नबी,तस्कीन अहमद, कुशल मेंडिस, वेन पार्नेल और शेरफेन रडरफोर्ड जैसे खिलाड़ी शामिल रहे।
देखें Mini Auction में अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट
- कुशल मेंडिस (श्रीलंका)
- टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
- क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)
- एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड)
- तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)
- मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)
- एल.आर. चेतन (भारत)
- शुभम खजूरिया (भारत)
- रोहन कुन्नूमल (भारत)
- हिम्मत सिंह (भारत)
- प्रियम गर्ग (भारत)
- सौरभ कुमार (भारत)
- कॉर्बिन बोस्च (साउथ अफ्रीका)
- अभिमन्यु ईश्वरन (भारत)
- शशांक सिंह (भारत)
- सुमित कुमार (भारत)
- दिनेश बाना (भारत)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)
- लैंस मॉरिस (ऑस्ट्रेलिया)
- मुज्तबा युसूफ (भारत)
- चिंतल गांधी (भारत)
- श्रेयस गोपाल (भारत)
- सुदेश मिधुन (भारत)
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
- रास्सी वेन डुसेन (साउथ अफ्रीका)
- शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)
- ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
- डेविड मलान (इंग्लैंड)
- डिरेल मिचेल (न्यूजीलैंड)
- दासुन शनाका (श्रीलंका)
- जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड)
- वेन पार्नेल (साउथ अफ्रीका)
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
- संदीप शर्मा (भारत)
- तस्कीन अहमद (बांग्लादेश)
- दुष्मंता चमीरा (श्रीलंका)
- रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया)
- विल स्मिड (इंग्लैंड)
- करन शिंदे (भारत)
- बाबा इंदरजीत (भारत)
- जगदीश सुचिथ (भारत)
- सूर्यांश शेदगे (भारत)
- पॉल वेन मीकरन (नीदरलैंड्स)
- तेजस बरोका (भारत)
- युवराज चूड़ासमा (भारत)
- जेमी ओवर्टन (इंग्लैंड)
- रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड)
- दिलशान मधुशंका (श्रीलंका)
- हिमांशु बिष्ट (भारत)
- सुमित वर्मा (भारत)
- संजय यादव (भारत)
- जी. अजितेश (भारत)
- रेहान अहमद (इंग्लैंड)
- टॉम करन (इंग्लैंड)
- वरुण एरोन (भारत)
- प्रियंक पंचाल (भारत)
- संजय रघुनाथ (भारत)
- बालू सूर्या (भारत)
- जितेंद्र पाल (भारत)
- उत्कर्ष सिंह (भारत)
- शुभम काप्से (भारत)
- त्रिलोक नाग (भारत)
- दीपेश नैनवाल (भारत)
- शुभांग हेगड़े (भारत)
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)