इस तरह से खरीद सकेंगे टीम इंडिया की नई जर्सी, जानिए कीमत से लेकर ऑनलाइन स्टोर की पूरी डिटेल्स

एडिडास के साथ करार की आधिकारिक घोषणा पिछले दिनो इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने सोशल मडिया अकाउंट के जरिए क्रिकेट फैंस को दी थी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
इस तरह से खरीद सकेंगे टीम इंडिया की नई जर्सी, जानिए कीमत से लेकर ऑनलाइन स्टोर की पूरी डिटेल्स

7 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। WTC फाइनल में भारतीय टीम नए किट स्पॉन्सर एडिडास की नई जर्सी में नजर आएगी। एडिडास के साथ करार की आधिकारिक घोषणा पिछले दिनो इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने सोशल मडिया अकाउंट के जरिए क्रिकेट फैंस को दी थी।

Advertisment

गौरतलब है कि पिछले दिनों एडिडास ने नई जर्सी के एक सेट को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे़ मैदान में ड्रोन की मदद से उड़ाकर एक कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया था। जिसका वीडियो एडिडास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

इस बीच भारतीय टीम की नई जर्सी खरीदने को लेकर क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह दिख रहा है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि नई जर्सी की कीमत क्या है और कैसे खरीदी जा सकती है?

कब मिलेगी टीम इंडिया की नई जर्सी?

Advertisment

एडिडास  ने टीम इंडिया की नई जर्सी की बिक्री को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। जिसके अनुसार फैंस 'एडिक्लब' (AdiClub) के नाम से बने एडिडास क्लब के सदस्य बनकर टीम इंडिया की जर्सी खरीद सकते हैं। एडिक्लब के सदस्य 4 जून सुबह 10 बजे से जर्सी खरीद सकते हैं।

 इस तरह बन सकेंगे एडिक्लब का सदस्य 

एडिक्लब का सदस्य बनने के लिए फैंस को adidas.co.in पर जाकर पहले विकल्प 'एडिडास इंडिया पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सदस्य बनने के बाद इसकी पुष्टि आपके जीमेल या गूगल खाते पर होगी। इसके साथ ही कोई और भी आपके अकाउंट के जरिए एडिडास क्लब का एक आधिकारिक सदस्य बन सकता है और नई जर्सी का ऑर्डर कर सकता है। 

क्या टीम इंडिया की नई जर्सी ऑनलाइन और स्टोर्स में उपलब्ध होगी?

भारतीय टीम की नई जर्सी को फैंस ऑनलाइन खरीद सकते हैं, लेकिन एडिडास इंडिया द्वारा दुकानों में जर्सी की बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट अभी तक नहीं दिया गया है। 

Advertisment

टीम इंडिया की नई जर्सी की कीमत क्या है? 

फैंस भारतीय टीम की नई जर्सी ऊपर दिए गए तरीके से ऑनलाइन खरीद सकते है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये बताई गई है।

General News India Cricket News Australia T20-2023 Test cricket World Test Championship (2021-23) WTC