Advertisment

IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर रोहित शर्मा ने तोड़े कई रिकॉर्ड!

author-image
Joseph T J
New Update
TAKE A BOW, ROHIT SHARMA...!

TAKE A BOW, ROHIT SHARMA...!

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का नौवां मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान और दमदार ओपनर रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड टूटा है।

Advertisment

रोहित शर्मा ने तोड़े कई दिग्गजों के रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में 3 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Advertisment

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप मैच के दौरान 5 छक्के लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 556 छक्के पूरे किए । इसके साथ हि  वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज क्रिस गेल के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्कों का रिकॉर्ड दिया। बता दें कि गेल ने  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 553 छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत) - 556 छक्के

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 398 छक्के

5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 383 छक्के

6. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 359 छक्के

सबसे कम पारियों में 1000 रन

वहीं रोहित ने सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब रोहित शर्मा भी 19 पारियों में एक हजार रन बना चुके हैं। इसके जरिए वॉर्नर और रोहित ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है। 

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा रिकॉर्ड!

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने सातवें शतक के साथ वर्ल्ड कप इतिहास में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने महज 63 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है। सचिन 6 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

 

Cricket News Rohit Sharma ODI World Cup 2023