IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीम 27 जनवरी से शुरू 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए रांची पहुंच चुकी है। भारत ने हाल ही में वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीनस्वीप किया है और इसके साथ ही वह टी-20 सीरीज में भी इस आंकड़ें को दोहराना चाहेंगी।
दोनों ही टीमें रांची एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गई और होटल रेडिशन ब्लू में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए
क्रिकेट टीम के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। JSCA के अधिकारी उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। क्रिकेटरों को देखने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। हालांकि, एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद सभी क्रिकेटर बस में बैठकर होटल रेडिशन ब्लू चले गए, जहां उन्होंने रात में आराम किया।
आज, 26 जनवरी को दोनों ही टीम जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। 27 जनवरी को दोनों के बीच मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह मुकाबला हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेला जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांडया ने रांची से एमएस धोनी के साथ एक पोस्ट शेयर किया है और इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
आइए देखें एमएस धोनी और हार्दिक पांडया की तस्वीर
Sholay 2 coming soon 😉 pic.twitter.com/WixkPuBHg0
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 26, 2023
हार्दिक पांडया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि शोले 2 जल्द आ रही है। धोनी और पांडया की तस्वीर पर लोग काफी प्यार लूटा रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस जोड़ी को जय-वीरू की और कुछ लोग गब्बर-सांभा की जोड़ी बता रहे हैं।
आइए देखें फैंस का रिएक्शन
Pandya bhai mahi bhai ke roj darshan karao jab tak ranchi me ho pic.twitter.com/R0cmnArFvQ
— Sumit (@kallucricketer) January 26, 2023
Pandya bhai poori tarah se Dhoni ke sharan mei chale gaye lagta hai. 😅
— Shreya (@wowShreya) January 26, 2023
Ye dhoni bhai ka garage h...wahi raho pandya bhai hotel me kya jaoge
— Saurabh (@GodofThorr) January 26, 2023
Sholay 2 ka to nahi pata but ye jodi gadar 2jarur le aayegi
— Vishesh Upadhyay (@Vishesh2244) January 26, 2023
Dhoni pata nahi kyu is chhapri ke sath photo khinchata hai. .
— Vikky 🏏 (@CricVikky) January 26, 2023
Ye dosti hum nahi todenge
— Madhu shudhan Krishnan (@madhu_shudhan) January 26, 2023
todenge phir magar hum saath na chodenge♥️♥️
Bhai kitni gaand chatega MS ki, likes aur fan following badhane ke liye?
— siddharth (@sidweiser_) January 26, 2023
गब्बर कौन होगा इस शोले में 😁
— sumit rai🇮🇳 (@Sumitgeography) January 26, 2023
Basanti kaun banegi Sakshi ya Natasha?
— RS (@r4rks) January 26, 2023
Bhai gabbar or shamba ki jodi lag rhi hai😐 @hardikpandya7 bhau
— JAGAN SAKKARWAL (@JaganSakkarwal) January 26, 2023
बड़ा याराना लगता हैं।🌟 pic.twitter.com/tVZWMOywua
— Harsh Dalmia (@HarshDalmia07) January 26, 2023
मैच की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 27 जनवरी को शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार रांची में खेला जाएगा।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।