Advertisment

IND vs NZ: वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान!

author-image
Joseph T J
New Update
Rohit Sharma Become First Asian to hits 50 Sixes in a Calander year in ODIs

Rohit Sharma Become First Asian to hits 50 Sixes in a Calander year in ODIs

 IND vs NZ: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 21वां मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हो गई।

Advertisment

दरअसल टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 274 रनों का सम्मानजनक स्कोर भारत के सामने रखा। जिसे भारत ने 48वें ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने भी एक अहम पारी खेली साथ ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

एक साल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा 

Advertisment

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 46 बनाए। राेहित की इस पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल थे। रोहित की इस छोटी लेकिन आक्रामक पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल थे।

 इस आक्रामक पारी के साथ ही एक रोहित शर्मा एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित शर्मा ने इस साल वनडे में अब तक 52 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा से पहले केवल क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ने एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। 

Advertisment

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। एबी डिविलियर्स ने 2015 में 59 छक्के लगाए। इसके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाए। क्रिस गेल ने यह कारनामा 2019 में 56 छक्के लगाकर किया। 

हालांकि इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। 

 

 

Rohit Sharma IND vs NZ ODI World Cup 2023