IND vs SL : भारत के लिए करो या मरो की स्थिति, आज श्रीलंका से मुकाबला

भारतीय टीम आज एशिया कप 2022 के सुपर-4 के 'करो या मरो' मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी तो उसे बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Image Source : Twitter)

(Image Source : Twitter)

भारतीय टीम आज एशिया कप 2022 के सुपर-4 के 'करो या मरो' मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी। पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद भारत अगर श्रीलंका से भी हारता है तो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का रास्ता उसके लिए बंद हो जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम को आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।

Advertisment

पाकिस्तान के खिलाफ भारत पांच गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरा था, लेकिन यह फैसला उसके पक्ष में नहीं गया। भुवनेश्वर कुमार आखिरी में महंगे साबति हुए। हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर सके। दूसरी तरफ श्रीलंका ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद लय हासिल कर ली है। इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

श्रीलंका ने अभी तक जो भी मुकाबले जीते, उसमें टीम के सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया है। इसलिए भारत को श्रीलंका से सतर्क रहने की जरूरत है। एक हार भारत को फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकता है।

पिच रिपोर्ट-

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है। पिछले तीन मैचों में से प्रत्येक में 180 से अधिक स्कोर बने हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का पसंद करेंगे।

मैच जानकारी-

Advertisment
  • भारत बनाम श्रीलंका
  • एशिया कप 2022, तीसरा मैच
  • स्थान- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • तारीख- 6 सितंबर, 2022
  • समय- शाम 7:30 बजे
  • प्रसारण- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असालंका, दनुष्का गुनाथिलका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशनका।

Cricket News India General News T20-2022 Asia Cup 2023 Rohit Sharma Sri Lanka Dasun Shanaka