IND vs SL: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत, सोशल मीडिया पर आए फैंस मेजदार रिएक्शन

पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप 2023 में आज यानी 12 सितंबर को श्रीलंका और भारत के बीच सुपर-4 का चौथा मुकाबला खेला गया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian team for Asian Games 2023 Asia Cup

Indian team for Asian Games 2023

पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप 2023 में आज यानी 12 सितंबर को श्रीलंका और भारत के बीच सुपर-4 का चौथा मुकाबला खेला गया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से करारी शिकस्त देकर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि श्रीलंकाई स्पिनर डुनिथ वेलालेग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय मीडिल ऑर्डर बिखेर दिया था।

Advertisment

 

शानदार जीत के साथ भारत ने बनाई एशिया कप 2023 फाइनल में जगह

श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो में खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत का यह फैसला शुरुआती 10 ओवरों में शानदार नजर आया। इस दौरान इंडियन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने 11 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 80 रन जुटाए।

Advertisment

हालांकि इसके बाद युवा श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज डुनिथ वेलालेग ने घातक गेंदबाजी करते हुए भारतीय सलामी जुड़ी सहित टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 53 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा ईशान किशन और केएल राहुल ने क्रमश: 33 और 39 रन बनाकर दूसरे और तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं लॉवर ऑर्डर में अक्षर पटेल ने 26 रन बनाकर टीम को 213 रनों के स्कोर तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट चटकाए।

इसके बाद जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पूरी श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। श्रीलंकाई पारी में डुनिथ वेलालेग ने नाबाद सर्वाधिक 42 रन बनाए। धनंजय डीसिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट और जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisment

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

https://x.com/Satya_Prakash08/status/1701648394400456905?s=20

 

https://x.com/BhaskarS77/status/1701648603318739213?s=20

 

https://x.com/Jahanzaib_pk/status/1701651380510023973?s=20

 

https://x.com/Ashsay_/status/1701648993397145872?s=20

https://x.com/DhoniKaFan07/status/1701648781429858620?s=20

 

https://x.com/gordxrohit/status/1701648639775629478?s=20

 

 

 

 

 

 

 

India Virat Kohli T20-2023 Sri Lanka Rohit Sharma Asia Cup 2023