Advertisment

"वेस्टइंडीज वालों को थोड़ा तीखा पानीपुरी देना" यशस्वी जायसवाल के डेब्यू पर फैंस के आए मस्त रिएक्शन

IND vs WI 3rd T20: यशस्वी जायसवाल की एंट्री के बाद यह तो साफ है की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ओपनर होंगे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
IND vs WI 3rd T20

IND vs WI 3rd T20

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। जिसका तीसरा टी-20 मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जा रहा है। पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके मेजबान टीम पहले ही सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मुकाबला जीतकर कैरेबियन टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज का मैच जीतकर सीरीज बचाने उतरेगी।

Advertisment

ऐसे में आज वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, टीम में यशस्वी जायसवाल की की एंट्री हुई है। यह जायसवाल का डेब्यू मैच है और भारत जीत की उम्मीद से आज करो या मरो मुकाबले में हिस्सा लेगा।

IND vs WI 3rd T20: ईशान किशन की कुर्बानी देकर यशस्वी जायसवाल को टीम में किया गया शामिल

यशस्वी जायसवाल की एंट्री के बाद यह तो साफ है की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ओपनर होंगे। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को नंबर-5 पर शिफ्ट करने के बजाय बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बता दें कि, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी बेहद खतरनाक है और ये दोनों बल्लेबाज पावर-प्ले में रन बनाने में माहिर हैं।

Advertisment

ऐसे में आज यह जोड़ी क्या कारनामा करती है वह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा। आपको इस चीज की जानकारी दे दें की शुभमन गिल अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं। वहीं, जायसवाल और उनकी जोड़ी कितने देर तक पिच पर टिकी रहेगी यह सब देखना चाहेंगे।

IND vs WI 3rd T20: आइए देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत

Advertisment
  1. शुभमन गिल
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. सूर्यकुमार यादव
  4. तिलक वर्मा
  5. हार्दिक पांड्या (कप्तान)
  6. संजू सैमसन
  7. अक्षर पटेल
  8. कुलदीप यादव
  9. अर्शदीप सिंह
  10. युजवेंद्र चहल
  11. मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज

  1. ब्रैंडन किंग
  2. काइल मेयर्स
  3. जॉनसन चार्ल्स
  4. निकोलस पूरन
  5. रोवमन पॉवेल (कप्तान)
  6. शिमरन हेटमायर
  7. रोमारियो शेफर्ड
  8. रोस्टन चेज
  9. अकील होसेन
  10. अल्जारी जोसेफ
  11. ओबेद मैककॉय

आइए देखें फैंस का रिएक्शन-

 

T20-2023 Cricket News India General News Twitter Reactions West Indies vs India West Indies vs India 2023 Yashasvi Jaiswal