ICC World Cup 2023 इस साल 5 अक्टबूर से भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत 8 अक्टबूर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी तब से लेकर अब तक आईसीसी खिताब का सूखा टीम इंडिया के लिए जारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस साल सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले टीम खिलाड़ियों के चोटों से परेशान हैं।
जसप्रीत बुमराह आयरलैंड दौरे में वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बेन स्टोक्स ने संन्यास वापस लेकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। आज हम आपको संन्यास ले चुके उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे बताएंगे जो World Cup 2023 के स्क्वॉड में फिट बैठते हैं-
World Cup 2023 स्क्वॉड में फिट बैठते हैं ये 3 खिलाड़ी-
3. जहीर खान (Zaheer Khan):

आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ समय से निराशाजनक रहा है। पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज जहीर खान नई और पुरानी गेंद दोनों से अपना कारनामा दिखाने में माहिर थे। डेथ गेंदबाजी में उनका जवाब नहीं था। और अगर मौजूदा भारतीय गेंदबाजी क्रम की बात करें तो जहीर खान जैसी एबिलिटी किसी भी गेंदबाज के पास नहीं हैं। जहीर खान भारत के हर मैदानों को भी बखूबी जानते हैं, ऐसे में वह World Cup 2023 स्क्वॉड में जगह पाने के हकदार हैं।