LLC 2022 : इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया, हेमिल्टन ने खेली मैच विनिंग पारी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 7वें मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
(Image Source: LLC/Twitter)

(Image Source: LLC/Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 7वें मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने हुए कैपिटल्स ने हेमिल्टन मसाकाद्जा के नाबाद 50 रन और सोलोमन मीरे के 41 रनों की मदद से 18.5 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले जायंट्स ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। दिलशान ने 59 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। इस जीत के साथ कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

गुजरात जायंट्स ने बनाए 152 रन

Advertisment

इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही और केविन ओ ब्रायन व दिलशान ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 47 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद कैपिटल्स के गेंदबाजों ने वापसी की।

प्रवीण तांबे ने छठे ओवर में जायंट्स को दो झटके दिए। पहले उन्होंने ब्रायन (23) और फिर सिमंस को शून्य पर आउट किया। इसके बाद एश्ले नर्स ने भी दो विकेट हासिल किए। उन्होंने परेरा और रिचर्ड लेवी को अपना शिकार बनाया। हालांकि, एक छोर से कप्तान दिलशान क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। अंत में ग्रीम स्वान ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए। जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया।

कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य

टारगेट हासिल करने के लिए इंडिया कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी और ऐसी ही शुरुआत सोलोमन मीरे व गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने 48 रनों की साझेदारी कर दिलाई। 5वें ओवर में गंभीर (11) की पारी का अंत अपन्ना ने किया। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सोलोमन मीरे भी 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisment

सलामी बल्लेबाजों के जाने के बाद हेमिल्टन ने दिनेश रामदीन के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े, लेकिन रामदीन की पारी 13 रनों पर सिमट गई। इस दौरान हेमिल्टन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 50 रन बनाकर आउट हुए। अंत में रजत भाटिया (11*) और एश्ले नर्स (11*) ने कैपिटल्स को 6 विकेट और 7 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

Cricket News India General News Legends League Cricket