भारत और बांग्लादेश ने 2 नवंबर 2022 को चल रहे 20-20 विश्व कप में एडिलेड स्टेडियम में एक दूसरे का सामना किया। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने पहले तीन मैचों में से दो में जीत के बाद उतर रही थीं। इसलिए, भारत और बांग्लादेश दोनों समूह में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस खेल को जीतना चाह रहे थे।
मैच की बात करें तो बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। भारतीय टीम ने इस मैच के प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही बदलाव किया था। वे पिछले मैच से दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को वापस लाए थे। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ओपनिंग की शुरुआत की।
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
रोहित शर्मा ने फिर से निराश किया क्योंकि उन्होंने आठ गेंदों पर केवल दो रन बनाए। केएल राहुल आखिरकार इस टूर्नामेंट में अर्धशतक बनाने में सफल रहे। उन्होंने 32 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। राहुल ने भी 156.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
उसके बाद विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 64* रन बनाकर एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने अपनी पारी में 145.45 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और एक छक्का लगाया। इस तरह भारत 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाने में सफल रहा। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने अपने चार ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिए।
बांग्लादेश के लिए बारिश बनी मुसीबत
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाजों ने तेज रफ्तार से शुरुआत की। बांग्लादेश जीत की तरफ बढ़ रहा था क्योंकि टीम ने सात ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बनाए थे। तभी बारिश हुई आ गई और मैच रुक गया। लेकिन कुछ देर बाद मैच शुरू हो गया।
हालाँकि, शाकिब अल हसन इतने खुश नहीं दिख रहे थे क्योंकि मैदान का आउटफील्ड गीला था जो खेलने के लिए पर्याप्त नहीं था। फिर भी, मैच 16 ओवरों के लिए फिर से शुरू हुआ। बांग्लादेश 16 ओवरों में केवल 145 रन ही बना सका और भारत ने रोमांचक मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की।
भारत ने बारिश के बावजूद मैच करवाने के लिए दिए थे पैसे?
हालांकि इस मैच के बाद , प्रशंसकों ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड को भी दोष देना शुरू कर दिया क्योंकि भारी बारिश के बावजूद मैच कराया गया। फैंस का कहना है इंडियन क्रिकेट के पास इतना पैसा है इसलिए यह मैच कराया गया। जो एकदम बेबुनियाद बातें हैं। अब बात यहाँ आती है की क्या भारत ने बारिश के बावजूद मैच करवाने के लिए दिए थे पैसे?
बता दें कि अंपायरों और कप्तान से बातचीत के बाद और बारिश के रुकने के कारण ही मैच को कराने का फैसला किया गया था।
आउटफील्ड सिर्फ बांग्लादेश के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए भी गीला था लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं की। हालांकि कुछ फैंस ऐसे होते हैं जिन्हें अपने टीम के हारने का दुख बर्दाश्त नहीं होता और वह कुछ भी बकवास करते हैं।
बांग्लादेश के मैच हारने के बाद फैंस ने इंडियन क्रिकेट बोर्ड पर निकाला गुस्सा
PLAYER OF THE TOURNAMENT AWARD GOES TO MARAIS ERASMUS.
No ball , BCCI! 🤌
Well paid by BCCI 👀#INDvsBAN #T20WorldCup pic.twitter.com/aSywqWbrky— Naveed Saleem (@naveedsaleem32) November 2, 2022
It's all about money 🤑 and power 🫡
Well paid India👏#INDvsBAN pic.twitter.com/713rbAvOmy— Mehwish Malik (@punjabikuri22) November 2, 2022
Shanto Manto… Sohan Mohaan… Lithon Mithon well played boys.
Ajao saat Airport chaltein hain.
Khair yaar Mazaq apna jagah lekin Well Paid India! ❤
🤡 #INDvsBAN #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/Ro3rVB5KeW— 🇵🇰 😍Zیn ز ی ن ت 🥀🍁 (@zzeny05) November 2, 2022
Well 'PAID' India 💩 💰 🇮🇳 @BCCI#lka #IndvsBan #cricket #cheating
— Laksith Alwis🇱🇰/🇦🇪 (@LaksithAlwis) November 2, 2022
Well paid BCCI#INDvsBAN #indvsbang #TeamIndia #PAKvBAN #T20WC2022 #PAKvSA pic.twitter.com/P1ng3yDlOx
— 𝙏𝙖𝙮𝙮𝙗𝙖🦋🇵🇰 (@TayybaAly) November 2, 2022
Well played Bangladesh🥰 & well paid India🙌🏻😂#INDvsBAN
— I'm a🚩🌝|| 21my Therapist's day (@its_hayalicious) November 2, 2022
Khair yaar Mazaq apna jagah lekin Well Paid India! ❤#T20worldcup22 #INDvsBAN
— ھـــــــــــــمـزہ (@Hamzaaaaa_ali) November 2, 2022