/sky247-hindi/media/post_banners/gdb5EL1hmvw1xJe4qqEa.jpg)
IND VS PAK ASIA CUP 2023 (image source: twitter)
Asia Cup 2023: क्रिकेट जगत में जब भी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ते हैं तो दुनिया थम सी जाती है। 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब यह कट्टर प्रतिद्वंद्वी आपस में भिड़े थे।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों के कारण सालों से क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। क्योंकि, न पाकिस्तान भारत आ सकता है और न ही भारत पाकिस्तान जाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में भाग ले सकता है। ऐसे में दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड कप, एशिया कप में ही एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं।
मेन्स वनडे एशिया कप 2023 (ODI Asia Cup 2023) के ग्रुप का हुआ ऐलान
एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को पुष्टि की कि मेन्स वनडे एशिया कप 2023 (ODI Asia Cup 2023) सितंबर में होगा और भारत-पाकिस्तान क्वालीफाइंग टीम के साथ एक ही ग्रुप में होंगे। दूसरे समूह में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान होंगे।
यहाँ देखें जय शाह का ट्वीट
Presenting the @ACCMedia1 pathway structure & cricket calendars for 2023 & 2024! This signals our unparalleled efforts & passion to take this game to new heights. With cricketers across countries gearing up for spectacular performances, it promises to be a good time for cricket! pic.twitter.com/atzBO4XjIn
— Jay Shah (@JayShah) January 5, 2023
टी-20 एशिया कप 2022 में भारत नहीं बन पाया था चैंपियन
इससे पहले दुबई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को टी20 एशिया कप 2022 के फाइनल में हराया था। पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से हार का मतलब था कि भारत ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बनाई।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि साल 2023 वनडे एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा। बहरहाल, छह बार की चैंपियन टीम साल 2023 में भारत को ट्रॉफी लौटाने की कोशिश करेगी।
कुछ महीनों से भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2023 को लेकर झगड़ रहे थे। दरअसल, हुआ ऐसा था कि इस बार एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में है और इसके लिए भारत को पाकिस्तान का दौरा करना पड़ता। लेकिन भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान जाने को लेकर अनुमति नहीं मिलेगी।
इसलिए इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह जो की एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी उन्होंने बयान दिया था कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा और एशिया कप 2023 को पाकिस्तान से हटाकर न्यूट्रल वेन्यू में रखा जाएगा। इस बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी मिर्ची लगी थी।