Advertisment

ब्रेकिंग: एशिया कप 2023 के लिए भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानें कब और कहां होगा टूर्नामेंट?

Asia Cup 2023: क्रिकेट जगत में जब भी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ते हैं तो दुनिया थम सी जाती है। 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हमें कुछ ऐसा

author-image
Manoj Kumar
New Update
भारत पाकिस्तान एशिया कप 2023 ASIA CUP FINAL 2023

IND VS PAK ASIA CUP 2023 (image source: twitter)

Asia Cup 2023: क्रिकेट जगत में जब भी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ते हैं तो दुनिया थम सी जाती है। 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब यह कट्टर प्रतिद्वंद्वी आपस में भिड़े थे।

Advertisment

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेदों के कारण सालों से क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। क्योंकि,  न पाकिस्तान भारत आ सकता है और न ही भारत पाकिस्तान जाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में भाग ले सकता है। ऐसे में दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड कप, एशिया कप में ही एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं।

यह भी देखें: ‘बहन के ल***’ जब मैच में दीपक हुड्डा ने दी अंपायर को गाली! डिलीट होने से पहले देख ले वीडियो

मेन्स वनडे एशिया कप 2023 (ODI Asia Cup 2023) के ग्रुप का हुआ ऐलान

Advertisment

एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को पुष्टि की कि मेन्स वनडे एशिया कप 2023 (ODI Asia Cup 2023) सितंबर में होगा और भारत-पाकिस्तान क्वालीफाइंग टीम के साथ एक ही ग्रुप में होंगे। दूसरे समूह में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान होंगे।

यहाँ देखें जय शाह का ट्वीट

टी-20 एशिया कप 2022 में भारत नहीं बन पाया था चैंपियन

इससे पहले दुबई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को टी20 एशिया कप 2022 के फाइनल में हराया था। पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से हार का मतलब था कि भारत ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बनाई।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि साल 2023 वनडे एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा। बहरहाल, छह बार की चैंपियन टीम साल 2023 में भारत को ट्रॉफी लौटाने की कोशिश करेगी।

कुछ महीनों से भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2023 को लेकर झगड़ रहे थे। दरअसल, हुआ ऐसा था कि इस बार एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में है और इसके लिए भारत को पाकिस्तान का दौरा करना पड़ता। लेकिन भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान जाने को लेकर अनुमति नहीं मिलेगी।

इसलिए इंडियन क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह जो की एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी उन्होंने बयान दिया था कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा और एशिया कप 2023 को पाकिस्तान से हटाकर न्यूट्रल वेन्यू में रखा जाएगा। इस बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी मिर्ची लगी थी।

Cricket News India General News Asia Cup 2023 Pakistan