Advertisment

IND vs PAK मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस लिस्ट में हुए शामिल!

author-image
Joseph T J
New Update
ROHIT SHARMA SMASHED SIX....!

ROHIT SHARMA SMASHED SIX....!

ODI World Cup 2023: 14 अक्टूबर को जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। खेले गए इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के साथ पाकिस्तान का भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड 0-8 हो गया। इस बीच मैच में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Advertisment

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की अनोखी 'ट्रिपल सेंचुरी' लगाई। 

Advertisment

भारत के कप्तान और विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत-पाक मैच के दौरान छक्कों को मिलाकर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में कुल 301 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे में 301 छक्के, टी20 इंटरनेशनल में 182 छक्के और टेस्ट में 77 छक्के लगाए हैं।

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Advertisment

1. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 351 (369 पारी)

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 331 (294 पारी)

3. रोहित शर्मा (भारत) - 301* (246 पारी)

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 560 छक्के लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 553 छक्के लगाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत) - 560 छक्के

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 398 छक्के

5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 383 छक्के

6. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 359 छक्के

pakisthan Rohit Sharma India ODI World Cup 2023