Advertisment

महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष का प्रमोशन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2022-23 के लिए महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है, जिसमें 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Indian Women's Team (Photo Source: Twitter)

Indian Women's Team (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साल 2022-23 के लिए महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस केंद्रीय अनुबंध में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ए ग्रेड में रखा गया है।

Advertisment

इसके साथ ही बी ग्रेड में पांच और सी ग्रेड में नौ खिलाड़ियों को रखा गया है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख, ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये प्रदान करती है।

गौरतलब है कि कई महिला खिलाड़ी इन तीनों ग्रेडों में से किसी ग्रेड में जगह नहीं बना सकी है। इनमें पूनम यादव, तानिया भाटिया, पूनम राउत, शिखा पांडे, अरुंधती रेड्डी शामिल है।

सात नए खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल

Advertisment

इस बार सात नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। इससे पहले रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजली सरवानी, राधा यादव और यास्तिका भाटिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं थीं। लेकिन इस बार इन सभी ने अपनी जगह बनाई है।

जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने ग्रेड सी से ग्रेड बी में अनुबंध हासिल किया है। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को झटका लगा है और वह ग्रेड ए से ग्रेड बी खिसक गई है। पूजा वस्त्राकर भी ग्रेड बी से ग्रेड सी में आ गई हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटर्स और पुरुष क्रिकेटर्स के बीच वेतन समानता को पाटने के प्रयास में पिछले साल भारतीय महिला टीम के लिए समान वेतन शुरू करने का सराहनीय कदम उठाया था।

Advertisment

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का केंद्रीय अनुबंध

ग्रेड A

हरमनप्रीत कौर

स्मृति मंधाना

दीप्ति शर्मा

ग्रेड B

रेणुका ठाकुर

जेमिमा रोड्रिग्ज

शेफाली वर्मा

ऋचा घोष

राजेश्वरी गायकवाड़

ग्रेड C

मेघना सिंह

देविका वैद्य

एस मेघना

अंजलि सरवणी

पूजा वस्त्रकार

स्नेह राणा

राधा यादव

हरलीन देओल

यास्तिका भाटिया

Cricket News India General News Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur Deepti Sharma