इंंडियन क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए मांगे आवेदन, ये दिग्गज रेस में

उस समय के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा को स्टिंग ऑपरेशन में भारतीय टीम से जुड़ी कई अंदरुनी जानकारी देने के कारण अपने पद से हाथ धोना पड़ा था।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Team India (Photo Source: Twitter)

Team India (Photo Source: Twitter)

फरवरी 2023 में एक स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद इंडियन क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई थी। उस समय के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा को स्टिंग ऑपरेशन में भारतीय टीम से जुड़ी कई अंदरुनी जानकारी देने के कारण अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। तब से ही इंडियन क्रिकेट बोर्ड में मुख्य चयनकर्ता का पद खाली है, जिसके लिए बोर्ड पिछले कुछ समय से काबिल शख्स की तलाश कर रहा है।

Advertisment

इस बीच इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता के पद खाली पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर इसका विज्ञापन शेयर किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है। इंडियन क्रिकेट बोर्ड  ने आवेदन में इस पद को लेकर सारी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है और साथ ही स्पष्ट रूप से कहा है कि चयन समिति में केवल एक सदस्य की आवश्यकता है, जो टेस्ट, ODI और T20I के लिए टीम इंडिया के चयन की जिम्मेदारी संभालेगा। गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए बोर्ड ने कुछ शर्ते रखी हैं, जो निम्न है।

 मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए कम से कम 7 टेस्ट का अनुभव जरूरी

  1. कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट-क्लास मैच या 10 ODI और 20 T20I खेलने चाहिए।
  2. कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास ले लेना चाहिए।
  3. कोई भी व्यक्ति जो कुल पांच वर्षों तक किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य रहा है, वह पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार अगर वीरेंद्र सहवाग इस पद के लिए अप्लाई नहीं करते हैं, तो बोर्ड के प्रसिद्ध पैनल कमेंटेटर विवेक राजदान को चुना जा सकता है, क्योंकि उनके पास ऑन एयर काम करते हुए घरेलू क्रिकेट देखने का काफी अनुभव है।

Advertisment

चेतन शर्मा ने रोहित-कोहली के रिश्तों के बारे में किया था खुलासा

फरवरी 2023 में चेतन शर्मा भारतीय टीम के बतौर मुख्य चयनकर्ता अपने दूसरे कार्यकाल में थे, तभी एक टीवी चैनल ने चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें शराब के नशे में चेतन शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं होने की बात करके इंडियन क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था।

इसके साथ ही चेतन शर्मा ने कोहली और अनिल कुंबले के बीच हुए विवाद को लेकर भी बात की थी। हालांकि, चेतन शर्मा को इस तरह के बयानों का खामियाजा को अपने पद से इस्तीफे के तौर पर चुकाना पड़ा। चेतन शर्मा के बाद पूर्व क्रिकेटर शिवसुंदर दास को नॉर्थ जोन के चयनकर्ता और अंतरिम मुख्य चयनकर्ता का पद दिया गया।

Advertisment
Cricket News T20-2023 Test cricket India