/sky247-hindi/media/post_banners/Eepp7oM70T32dqg03fLt.jpg)
(Photo Source: Twitter)
आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और हर साल 21 जून को यह मनाया जाता है। इस खास मौके पर ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह समेत कई पूर्व और वर्तमान भारतीय क्रिकेटरों ने योग करते हुए अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की और शुभकामनाएं दीं।
हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "योग बहुत शांतिपूर्ण और आरामदेह हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी से खुद को शारीरिक रूप से फिट मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए योग का अभ्यास करने का आग्रह करता हूं।" वहीं रुद्र प्रताप सिंह ने लिखा, "दुनिया को अगर स्वास्थ के क्षेत्र में किसी एक देश ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है तो वो भारत है जिसने योग का ज्ञान दिया।"
चेतेश्वर पुजारा, मिताली राज समेत अन्य खिलाड़ी ने किया योग
मैदान पर अपनी मानसिक शक्ति और शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि योग एक स्वस्थ शरीर और शांत दिमाग प्राप्त करने में मदद कर सकता है, जो एक खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है। उन्होंने दूसरों को स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन के लिए योग करने के लिए भी कहा।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने धनुरासन (धनुष मुद्रा) करते हुए उनका एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "अपने जीवन में योग को अपनाकर अपने लाइफ में वर्षों को जोड़ें।" उन्होंने धनुरासन के लाभों के बारे में बताते हुए कहा, "यह पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, पैरों और बांह की मांसपेशियों को टोन करता है, छाती, गर्दन और कंधों को खोलता है और तनाव और थकान को कम करता है।"
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली मिताली राज ने योग करते हुए तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "स्वस्थ शरीर में सुखी आत्मा का वास होता है और योग हमें दोनों को हासिल करने में मदद करता है। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"
यहां देखिए ट्विटर पर क्रिकेटरों द्वारा किए गए पोस्ट
Yoga can be very peaceful and relaxing. On the occasion of #InternationalDayofYoga, I urge everyone to practise Yoga to keep themselves physically fit and mentally strong. pic.twitter.com/pKK4fsrrp4
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 21, 2022
दुनिया को अगर स्वास्थ के क्षेत्र में किसी एक देश ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है तो वो भारत है जिसने योग का ज्ञान दिया. #YogaForHumanity#YogaDay#yoga#योगदिवस#योग_दिवस#RPSwingpic.twitter.com/zJ9XF6MRu9
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) June 21, 2022
A happy soul resides in a healthy body and yoga helps us achieve both. A very happy International Yoga Day to all of you. 🙏🏻#InternationalYogaDaypic.twitter.com/oCryQbpZjv
— Mithali Raj (@M_Raj03) June 21, 2022
Yoga se hi hoga 🧘🏽♂️
— Mayank Agarwal (@mayankcricket) June 21, 2022
Happy International Yoga day ! #InternationalYogaDay#worldyogadaypic.twitter.com/boQF0VMlFQ
Stretch your limits-mental,physical &spiritual through practicing yoga. Letting go&staying detached while being fully involved are two things yoga has taught me.I regularly practice yoga asanas&also imbibe its msg in my daily life.Wishing you all a happy #InternationalYogaDay2022pic.twitter.com/56wZmMTXcR
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) June 21, 2022
Wishing good health to everyone on International Yoga Day 🧘♂️ pic.twitter.com/5gmsACjbGe
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) June 21, 2022
Here's to flexibility, strength and growth!
— Ishant Sharma (@ImIshant) June 21, 2022
This #YogaDay, let’s take a pledge to create a balance in life. Now is the time to take a step to rejuvenate ourselves. 🧘♂️ pic.twitter.com/mLrBvvTr3y
Yoga can help you achieve a healthy body and a calm mind, which ultimately leads to a happier life. This #InternationalDayofYoga try practising Yoga yourself to lead a healthy and peaceful life. pic.twitter.com/UyIqHjRqin
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) June 21, 2022
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)