/sky247-hindi/media/post_banners/zJzWocEsxU9UOAbH1r0w.png)
Singer KK. (Photo Source: Twitter)
बॉलीवुड के मशहूर गायक केके ( कृष्णकुमार कुन्नाथ) का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोलकाता में एक लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इसके अलावा क्रिकेट बिरादरी ने दिग्गज गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वसीम जाफर सहित कई प्रमुख क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। केके बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और बंगाली सहित कई भाषाओं में गाने गाए थे।
केके के निधन पर क्रिकेट जगत ने दुख व्यक्त किया
भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने ट्विटर पर लिखा, "केके के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।" वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "कोलकाता में शो के दौरान बीमार पड़ने के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। जीवन कितना नाजुक है। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।"
वर्तमान एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "एक अद्भुत गायक केके के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह अपने संगीत के जरिए लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।"
हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, "प्लेबैक सिंगर केके की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकार गहरा दुख हुआ। उनके आत्मिक और मधुर गाने लाखों लोगों के दिलों से आसानी से जुड़ जाते हैं। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।" विराट कोहली ने लिखा, "हमारे समय के एक शानदार गायक को अचानक खो दिया। उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
भारतीय क्रिकेटरों ने ट्विटर पर जताया दुख
Deeply saddened by the passing of KK. Condolences to his family and friends. 🙏🏽
— Anil Kumble (@anilkumble1074) June 1, 2022
Tragic to hear about the passing away of KK after falling ill while performing in Kolkata. Another reminder of how fragile life is. Condolences to his family and friends. Om Shanti. pic.twitter.com/43B3dzykP3
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 31, 2022
Saddened by the untimely demise of a wonderful Singer, KK. He will live on through his music.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) May 31, 2022
My heartfelt condolences to his family and friends. Om Shanti🙏🏼 pic.twitter.com/5V7FybYMnQ
Devastated to know about sudden death of playback singer #KK. His soulful & melodious songs could easily connect with the hearts of millons of people . My heartfelt condolences to his family, friends and followers. May his pious soul rest in peace
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 1, 2022
"Hum Rahe Ya Na Rahe Kal
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 1, 2022
Kal Yaad Aayenge Yeh Pal" 💔
Heartbreaking to know that KK is no more. Thoughts and prayers with his family and friends 🙏🏼 pic.twitter.com/jwgwvyPETd
Lost a magnificent singer of our times and so suddenly. Condolences to his family and close ones. #KK🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) June 1, 2022