/sky247-hindi/media/post_banners/OtJrbed64TqnYTgO6BGV.png)
Rajasthan Royals. (Photo Source: Twitter/Rajasthan Royals)
इंडियन टी-20 लीग 2022 के मेगा ऑक्शन की समाप्ति के बाद अब सीजन के आगाज का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं, खुद खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी भी नए सत्र के लिए अभी से सोशल मीडिया पर विभिन्न पोस्ट्स के माध्यम से प्रशंसकों को आकर्षित कर रही हैं। संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के बाद टीम से जुड़े नए खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान के गाने को चुना।
संजू सैमसन ने शाहरुख खान के गाने से किया नए साथियों का स्वागत
इंडियन टी-20 लीग मेगा ऑक्शन के दौरान और उसके बाद अगर किसी फ्रेंचाइजी की काफी चर्चा हो रही है, तो वह राजस्थान है। सैमसन की अगुवाई वाली इस फ्रेंचाइजी ने इस बार नीलामी में खूब पैसे खर्च किए और बड़े नाम अपने साथ जोड़े। इसी के साथ टीम ने सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट किए जो खूब वायरल हुए और फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहे। इसी में एक खास वीडियो है जिसे फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया और वह तुरंत सब जगह वायरल हो गया।
राजस्थान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 15 फरवरी को शाहरुख की 2007 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म 'ओम शांति ओम' के चर्चित गाने का वीडियो शेयर किया। मूल गाने में शाहरुख एक पार्टी में बॉलीवुड सितारों के एक समूह का स्वागत करते हैं, लेकिन इस एडिट किए वीडियो में राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन के चेहरे को शाहरुख के मुंह पर लगाया गया और वह टीम में नए खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं।
क्लिप में सैमसन को नए साथियों युजवेंद्र चहल, जिम्मी नीशम, शिमरन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इसी वीडियो में फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा भी नजर आते हैं। वहीं, मूल वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं जो पहले राजस्थान की सह-मालकिन थीं, जिनका डांस वाला हिस्सा एडिट वाले वीडियो में भी रखा गया है।
यहां देखिए राजस्थान फ्रेंचाइजी का वायरल वीडियो
Wait for Sanga’s entry 😂#RoyalsFamily | #IPL2022 | @yuzi_chahal | @JimmyNeesh | @SHetmyer | @KumarSanga2 | @ashwinravi99 | @IamSanjuSamsonpic.twitter.com/PGgSJkmk7R
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 15, 2022
ये रही इंडियन टी-20 लीग 2022 के लिए राजस्थान की पूरी टीम:
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, अनुनय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रैसी वैन डर डुसेन, डैरिल मिचल
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)