धोनी को देख खुद को रोक नहीं पाए विराट, दौड़कर लगाया गले

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विराट अभ्यास सत्र के दौरान धोनी से बात करते हुए दिख रहे हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
IPL TICKET BOOKING IPL 2023 TICKET BOOKING IPL MS Dhoni and Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)

MS Dhoni and Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के आगाज होने में बस चंद घंटे रह गए हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, टूर्नामेंट शुरू होने से बस दो दिन पहले चेन्नई टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़कर तहलका मचा दिया। उनके इस फैसले के बाद पूरे सोशल मीडिया पर धोनी छा गए जहां कई साथी खिलाड़ियों ने उनके लिए पोस्ट शेयर किया। ऐसे ही विराट कोहली ने भी माही के लिए भावुक पोस्ट किया, साथ ही अब माही-विराट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

धोनी को देख खुद को रोक नहीं पाए विराट

Advertisment

जैसा कि सब जानते हैं कि इस साल टूर्नामेंट का लीग फेज महाराष्ट्र राज्य में खेला जाएगा जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी मुंबई में ठहरी हुई हैं। दूसरी तरफ, ये टीमें अपना अभ्यास सत्र मुंबई के अलग-अलग स्टेडियम में कर रही हैं। अब इन्हीं ट्रेनिंग सेशन से एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें लीग की दो सबसे चर्चित टीमें और खिलाड़ी जुड़े हैं। बैंगलोर और चेन्नई के पूर्व कप्तानों विराट कोहली और एमएस धोनी को इस वीडियो में देखा जा सकता है।

25 मार्च, शुक्रवार का यह वायरल वीडियो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के अभ्यास सत्र से सामने आया है, जिसमें विराट को धोनी की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इसी सत्र से कोहली और धोनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों को काफी देर एक-दूसरे से बात करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा बैंगलोर टीम ने भी अपने सोशल मीडिया पर कोहली-धोनी की तस्वीरें साझा की हैं।

ये रहा कोहली-धोनी का वायरल वीडियो

इससे पहले जब धोनी ने चेन्नई टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया तो उसी दिन विराट ने अपने पूर्व कप्तान के लिए खास भावुक पोस्ट शेयर किया था। कोहली ने धोनी को गले लगाए हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "पीली जर्सी में शानदार कप्तानी के कार्यकाल का अंत। एक ऐसा अध्याय जिसे फैंस कभी नहीं भूलेंगे। आपके प्रति हमेशा सम्मान रहेगा।"

वहीं, इस बार कोहली और धोनी की जगह बैंगलोर और चेन्नई का नेतृत्व क्रमशः फाफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा करेंगे। जहां एक तरफ प्लेसिस पिछले साल तक चेन्नई टीम से जुड़े हुए थे लेकिन इस साल हुए मेगा ऑक्शन में बैंगलोर ने उन्हें खरीद लिया। वहीं, स्टार हरफनमौला खिलाड़ी जडेजा को चेन्नई ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 India Virat Kohli Cricket News MS Dhoni