इंडियन टी-20 लीग 2023: 3 टीम जो मिनी ऑक्शन में केन विलियमसन को खरीद सकती है

हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए मिनी नीलामी से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए मिनी नीलामी से पहले केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से सभी हैरान है। पिछले साल मेगा नीलामी से पहले हैदराबाद ने केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया। लेकिन लगातार उनके खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें अब रिलीज कर दिया गया है।

Advertisment

कीवी कप्तान के सामने अब सवाल है कि उन्हें इंडियन टी-20 लीग के अगले सीजन के लिए मिनी नीलामी में कौन सी फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। केन ने इस बड़े टूर्नामेंट में 76 मैचों में 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ये तीन फ्रेंचाइजी टीम उनके लिए दांव लगा सकती है।

1. टीम गुजरात

गत चैंपियन गुजरात ने नंबर तीन पर कई खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन उनमें से कोई भी खुद को साबित नहीं कर सका। गुजरात के ओपनिंग कॉम्बिनेशन ने भी टीम को परेशान किया है। रिद्धिमान साहा निरंतर नहीं रहे हैं और इस प्रकार केन शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

केन के एंकर की भूमिका निभाने से मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड और राहुल तेवतिया आखिरी में बड़े हिट लगा सकते हैं। इसके अलावा कप्तानी का अनुभव होने से हार्दिक पांड्या भी विलियमसन से मदद ले सकते हैं। इस प्रकार गुजरात केन विलियसन को खरीद सकती है।

Advertisment

2. टीम चेन्नई

रवींद्र जडेजा के पिछले संस्करण में कप्तानी के रूप में फेल होने के बाद एमएस धोनी को फिर से कार्यभार संभालना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी इंडियन टी-20 लीग 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी को एक कप्तान की तलाश है। पिछले साल फ्रेंचाइजी ने उनमें इंटरेस्ट दिखाया था, लेकिन नीलामी राशि के कारण वह चूक गए।

इस साल उनकी राशि में गिरावट होगी और इस वजह से चेन्नई केन विलियमसन को खरीद सकता है। केवल कप्तानी के लिए नहीं, बल्कि केन के आने से चेन्नई की बल्लेबाजी में गहराई आएगी।

3. टीम हैदराबाद

14 करोड़ की प्राइस टैग के कारण हो सकता है फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया हो लेकिन, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हैदराबाद उन्हें दोबारा से खरीद सकता है। हालांकि, उनकी वापसी के बाद वह कप्तान नहीं हो सकते हैं।

Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन स्टोक्स कप्तानी के लिए फेवरेट है, लेकिन इंजरी चिंताओं के चलते हमेशा संदेह रहता हैं। इसलिए केन बैक के रूप में हो सकते हैं। इसके अलावा मीडिल आर्डर में विलियमसन के होने से टीम को मजूबती मिलती है। इसलिए वे एक आईडियल कैंडिडेट हो सकते हैं।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Hyderabad Kane Williamson IPL