/sky247-hindi/media/post_banners/sE2KK3x7sNR0qaNSDj8u.jpg)
MINI AUCTION
Mini Auction 2023: 15 नवंबर 2022 को इंडियन टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी थी। इसके साथ ही, टीमों ने दूसरी टीम से ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची भी साझा की थी। रिटेन और रिलीज किए गए लिस्ट को देखकर यह साफ है कि इंडियन टी-20 लीग, 2023 का मिनी ऑक्शन बेहद ही दिलचस्प होने वाला है।
आपको बता दें कि इस बार मिनी ऑक्शन (Mini Auction 2023) 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। कोच्चि में आयोजित होने वाले इस मिनी ऑक्शन (Mini Auction 2023) में 405 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। जिसमें 273 खिलाड़ी भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
फैंस इस मिनी ऑक्शन को देखने के लिए बेहद ही बेसब्री से इंतेजार कर रहे होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको मिनी ऑक्शन से जुड़ी हर चीज की जानकारी देंगे।
इंडियन टी-20 लीग 2023 की नीलामी (Mini Auction 2023) कब होगी?
इस बार इंडियन टी-20 लीग 2023 की नीलामी 23 दिसंबर, 2022 शुक्रवार को होगी।
कहां आयोजित हो रहा यह (Mini Auction 2023) मिनी ऑक्शन?
इस बार मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जाएगा।
कितने बजे से शुरू होगा मिनी ऑक्शन?
कोच्चि में आयोजित होने वाला यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
कौन से टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा मिनी ऑक्शन?
इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा मिनी ऑक्शन?
इंडियन टी-20 लीग 2023 मिनी ऑक्शन को Jio Cinema एप पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
आइए देखें सभी टीमों की लिस्ट (सभी राशि करोड़ में है)
| इंडियन टी-20 लीग, 2023 | ||||||
| फ्रेंचाईजी | खिलाड़ियों की संख्या | विदेशी खिलाड़ियों की संख्या | कुल खर्च किया गया पैसा (रु.) | सैलरी कैप उपलब्ध (रु।) | उपलब्ध स्लॉट | विदेशी स्लॉट |
| चेन्नई | 18 | 6 | 74.55 | 20.45 | 7 | 2 |
| दिल्ली | 20 | 6 | 75.55 | 19.45 | 5 | 2 |
| गुजरात | 18 | 5 | 75.75 | 19.25 | 7 | 3 |
| कोलकाता | 14 | 5 | 87.95 | 7.05 | 11 | 3 |
| लखनऊ | 15 | 4 | 71.65 | 23.35 | 10 | 4 |
| मुंबई | 16 | 5 | 74.45 | 20.55 | 9 | 3 |
| पंजाब | 16 | 5 | 62.8 | 32.2 | 9 | 3 |
| बैंगलोर | 18 | 6 | 86.25 | 8.75 | 7 | 2 |
| राजस्थान | 16 | 4 | 81.8 | 13.2 | 9 | 4 |
| हैदराबाद | 12 | 4 | 52.75 | 42.25 | 13 | 4 |
| कुल | 163 | 50 | 743.5 | 206.5 | 87 | 30 |
मिनी ऑक्शन (MINI AUCTION 2023) में 19 विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये की श्रेणी में शामिल हैं।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)