Advertisment

इंडियन टी-20 लीग 2023: ऑक्शन में कुल 991 खिलाड़ी होंगे शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स ने दिया नाम

इंडियन टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों) ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
इंडियन टी-20 लीग 2023:  ऑक्शन में कुल 991 खिलाड़ी होंगे शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स ने दिया नाम

मिनी-ऑक्शन 2023 (MINI AUCTION 2023): इंडियन टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम बनाने के लिए सभी फ्रेंचाईजी पूरी तैयारी कर रही है। मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख समाप्त हो गई है, जो 30 नवंबर 2022 थी। मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों (714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों) ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा।

Advertisment

इन खिलाड़ियों की लिस्ट में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

यहां देखिए लिस्ट

  • कैप्ड इंडियन (19 खिलाड़ी)
  • कैप्ड इंटरनेशनल (166 खिलाड़ी)
  • एसोसिएट (20 खिलाड़ी)
  • अनकैप्ड भारतीय जो पिछले इंडियन टी-20 लीग सीजन का हिस्सा थे (91 खिलाड़ी)
  • अनकैप्ड इंटरनेशनल जो पिछले इंडियन टी-20 लीग सीज़न का हिस्सा थे (3 खिलाड़ी)
  • अनकैप्ड भारतीय (604 खिलाड़ी)
  • अनकैप्ड इंटरनेशनल (88 खिलाड़ी)
Advertisment

इसके अलावा 277 विदेशी खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उनकी लिस्ट नेशनवाइज नीचे दी गई है।

देश  रजिस्टर्ड प्लेयर्स 
अफगानिस्तान 14
ऑस्ट्रेलिया 57
बांग्लादेश 6
इंग्लैंड 31
आयरलैंड 8
नामीबिया 5
नीदरलैंड 7
न्यूजीलैंड 27
स्कॉटलैंड 2
साउथ अफ्रीका 52
श्रीलंका 23
यूएई 6
वेस्टइंडीज 33
जिम्बाब्वे 6

यहां देखिए सभी टीमों के रिटेन, रिलीज और शेष पर्स राशि

Advertisment

मुंबई

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, और आकाश मधवाल।

रिलीज हुए खिलाड़ी: कायरन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

पर्स शेष: 20.55 करोड़ रुपये

चेन्नई

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायुडू, रुतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, मिशेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, महेश दीक्षाना, तुषार सिंह देशपांडे, सिमरजीत सिंह देशपांडे, मथीशा पथिराना, और प्रशांत सोलंकी।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा (रिटायर), क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, एन जगदीसन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा और केएम आसिफ।

पर्स शेष: 20.45 करोड़ रुपये

कोलकाता

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, नितीश राणा, अनुकुल रॉय, वेंकटेश अय्यर, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

रिलीज हुए खिलाड़ी: पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम और शेल्डन जैक्सन।

ट्रेडेड खिलाड़ी: लॉकी फर्ग्यूसन (गुजरात से), रहमानुल्ला गुरबाज (गुजरात से), और शार्दुल ठाकुर (दिल्ली से)।

पर्स शेष: 7.05 करोड़ रुपये

हैदराबाद

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

रिलीज हुए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचिथ, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

पर्स शेष: 42.25 करोड़ रुपये

राजस्थान

रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , और केसी करियप्पा।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अनुनाय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल और तेजस बरोका।

पर्स शेष: 13.2 करोड़ रुपये

गुजरात

रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, और नूर अहमद।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय और वरुण आरोन।

पर्स शेष: 19.25 रुपये

बैंगलोर

रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज़ अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल और आकाश दीप।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया और शेरफेन रदरफोर्ड।

पर्स शेष: 8.75 करोड़ रुपये

दिल्ली

रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भरत और मनदीप सिंह।

ट्रेडेड खिलाड़ी: अमन खान (कोलकाता से)

पर्स शेष: 19.45 करोड़ रुपये

पंजाब

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर , और हरप्रीत बराड़।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा और रितिक चटर्जी।

पर्स शेष: 32.2 करोड़ रुपये

लखनऊ

रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव और रवि बिश्नोई।

रिलीज हुए खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे और शाहबाज नदीम।

पर्स शेष: 23.35 करोड़ रुपये

Cricket News India General News T20-2022 IPL INDIAN PREMIER LEAGUE 2023