Advertisment

इंडियन टी-20 लीग : 5 खिलाड़ी जो आगामी ऑक्शन में पा सकते हैं 10 करोड़ से अधिक की राशि

मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
Indian T20 League 2023 (Image Source: Twitter)

Indian T20 League 2023 (Image Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग के आगामी संस्करण के लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर है। टूर्नामेंट के 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इससे पहले 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी अंतिम रिटेन और रिलीज्ड खिलाड़ियों की सूची बोर्ड को सौंप दी। मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisment

ऑक्शन में सभी टीमें अपने-अपने दल को मजूबत करने की सोच रखेंगे। इसी कड़ी में वे कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं, जिनका टी-20 में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और पिछले कुछ सालों में उन्होंने अच्छा किया हो। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनके लिए फ्रेंचाइजी आपस में भिड़ सकते हैं और उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगा सकते हैं।

1. सैम करन

Sam Curran (Image Source: Twitter) Sam Curran (Image Source: Twitter)

Advertisment

इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर इंडियन टी-20 लीग की आगामी ऑक्शन में भारी राशि हासिल कर सकता है। सैम करन ने 2022 में इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में करन ने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे। इसके लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

इसके अलावा सैम करन का इंडियन टी-20 लीग में भी अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने पंजाब और चेन्नई जैसी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। 32 मैचों में उन्होंने 337 रन बनाने के साथ 32 विकेट लिए हैं। इसलिए उनके इस ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन पर बड़ी रकम खर्च कर सकती है।

2. कैमरून ग्रीन

Advertisment

 Cameron Green (Image Source: Twitter) Cameron Green (Image Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने भारत में तीन मैचों टी-20 सीरीज में 118 रन बनाए थे, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214.54 का रहा। इस सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ 19 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।

इसके अलावा कैमरून ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों में भी 2 विकेट लेने के साथ 114 रन बनाए। उनके इसी क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगा सकते हैं।

3. बेन स्टोक्स

Ben Stokes (Image Source: Twitter) Ben Stokes (Image Source: Twitter)

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 20-20 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 49 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ग्रुप-स्टेज गेम में उन्होंने नाबाद 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और इंग्लैंड को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।

इसके साथ ही स्टोक्स के पास विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का अनुभव है। उन्होंने 43 मैचों में 134.50 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए। गेंद के साथ उन्होंने 28 विकेट भी लिए हैं। इसलिए बेन स्टोक्स ऐसे प्लेयर जो करोड़ों में खरीदे जा सकते हैं।

4. मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image Source: Twitter) Mayank Agarwal (Image Source: Twitter)

मयंक अग्रवाल का इस टूर्नामेंट का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था, जिसकी वजह से पंजाब ने उन्हें आगामी ऑक्शन से पहले टीम से रीलिज कर दिया। उनकी जगह पंजाब ने शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया।

मयंक अग्रवाल ने इंडियन टी-20 लीग 2022 में 13 मैचों में 16.33 की औसत से 196 रन बनाए। इसके अलावा इस लीग में अग्रवाल ने 113 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134.28 के स्ट्राइक रेट से 2327 रन बनाए हैं। इसलिए उनके अनुभव और एक भारतीय सलामी बल्लेबाज होने के कारण फ्रेंचाइजी उन करोड़ों खर्च कर सकती है।

5. निकोलस पूरन

Nicholas Pooran (Image Source: Twitter) Nicholas Pooran (Image Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2022 का सीजन पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए निकोलस पूरना का काफी अच्छा रहा। उन्होंने 14 मैचों में 38.25 की औसत से 306 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। हाल ही में निकोलस पूरन ने अबू धाबी टी-10 लीग में कप्तानी और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने टूर्नामेंट के 10 मैचों में 234.69 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए। इसके साथ ही अपनी कप्तानी डेक्कन ग्लेडिएटर्स को दूसरी बार खिताब दिलाया। ऐसे में इंडियन टी-20 लीग की सभी फ्रेंचाइजी की नजर इस बल्लेबाज पर होगी।

 

Cricket News India General News T20-2022 IPL INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Ben Stokes Sam Curran Mayank Agarwal