/sky247-hindi/media/post_banners/tTiLJTS1xkZlLNbgFQae.jpg)
IND vs SA
India's Tour Of South Africa 2023-24: इंडियन क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दिसंबर और जनवरी में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह दौरा तीन मैचों की T20I श्रृंखला के साथ शुरू होगा, उसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला होगी और गांधी-मंडेला ट्रॉफी के लिए फ्रीडम सीरीज़ के साथ समाप्त होगी जिसमें दो टेस्ट शामिल होंगे।
India's Tour Of South Africa 2023-24: आइए देखें भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, 2023-23 (सीनियर पुरुष) |
|||
दिन | तारीख | मैच | स्थान |
रविवार | 10 दिसंबर 2023 | पहला T20I |
डरबन |
मंगलवार | 12 दिसंबर 2023 | दूसरा T20I | गकेबेरहा |
गुरुवार | 14 दिसंबर 2023 | तीसरा T20I |
जोहानसबर्ग
|
रविवार | 17 दिसंबर 2023 | पहला वनडे |
जोहानसबर्ग
|
मंगलवार | 19 दिसंबर 2023 | दूसरा वनडे | गकेबेरहा |
गुरुवार | 21 दिसंबर 2023 | तीसरा वनडे | पार्ल |
मंगलवार | 26 दिसंबर 2023 to 30 दिसंबर 2023 | पहला टेस्ट | सेंचूरियन |
बुधवार | 03 जनवरी 24 to 07 जनवरी 2024 | दूसरा टेस्ट | केप टाउन |
गौरतबल है कि इस साल के आखिर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड का खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदारों में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रिका का भी नाम शामिल है। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप की टॉप चार टीमों में अफ्रिका को भी शामिल किया है। वर्ल्ड कप के ठीक बाद साउथ अफ्रीका के लिए भारत टीम रवाना हो जाएगी।
वनडे और टी-20 मुकाबलों के अलावा टेस्ट मुकाबले भी खेले जाएंगे। भारतीय टीम का यह WTC चक्र 2023-25 का दूसरा विदेशी होगा। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग-डे के दिन सेंचुरियन के मैदान पर शुरू होगा. वहीं 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला साल 2024 की शुरुआत में 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा।
बता दें कि अभी भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई हुई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के दम पर मजबूत पकड़ बना रखी है।