IPL 2023: पृथ्वी शॉ लात मारकर निकाले जाएंगे आईपीएल से! सपना गिल ने 3 धाराओं में दर्ज कराया मामला

IPL 2023: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फिलहाल दिल्ली के लिए IPL खेलने में व्यस्त हैं। लेकिन सपना गिल ने उन्हें....

author-image
Manoj Kumar
New Update
पृथ्वी शॉ सपना गिल

पृथ्वी शॉ सपना गिल

IPL 2023: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फिलहाल दिल्ली के लिए IPL खेलने में व्यस्त हैं। दिल्ली के लिए खेले गए दो मैचों में उन्होंने खराब फॉर्म के कारण काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन एक बार वह फिर से चर्चा का विषय बने हैं। उनके लिए बुरी खबर सामने आई है जिसके बाद शायद वह पूरे IPL सीजन से बाहर हो जाए और दिल्ली की टीम उन्हें बाहर निकाल दे।

Advertisment

दरअसल, बीते महीने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया Influencer सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ सेल्फी क्लिक कराने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में शॉ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह सपना गिल के साथ हाथापाई करते हुए नजर आए थे।

इस मामले में शॉ व उनके दोस्तों ने सपना गिल व उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। लेकिन 20 फरवरी को स्थानीय अदालत ने सपना गिल को जमानत दे दी थी।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ को बर्बाद करने का बनाया प्लान

Advertisment

लेकिन अब, नए रिपोर्ट के अनुसार सपना गिल ने मुंबई के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई है। मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में हुए विवाद के समय शॉ के साथ उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव भी थे। इसके बाद, शॉ पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के 354, 509 और 324 के आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बात करें पृथ्वी शॉ के IPL सीजन की तो वह खेले गए दो मैचों में रन और दिल्ली टीम के लिए बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे समय पर जहां पृथ्वी शॉ IPL जैसे सीजन में खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उनके ऊपर यह आरोप लगाए जानें के बाद फैंस उन्हें काफी हेट देने वाले हैं। देखना यह है कि दिल्ली और पृथ्वी शॉ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Cricket News General News Prithvi Shaw Delhi