Advertisment

IPL 2023 शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को सुपरस्टार रजनीकांत ने क्यों किया फोन?

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

author-image
Justin Joseph
New Update
IPL 2023 शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को सुपरस्टार रजनीकांत ने क्यों किया फोन?

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए केकेआर को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। इस सीजन रिंकू सिंह उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के जड़ते हुए कोलकाता को रोमांचक जीत दिलाई थी।

Advertisment

इसके बाद से रिंकू सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने एक बार धमाकेदारी पारी खेली और 8 मई को पंजाब के खिलाफ भी आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाते हुए कोलकाता को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

रजनीकांत ने रिंकू सिंह को किया फोन

कइयों का मानना है कि रिंकू ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है। पूर्व क्रिकेटर्स भी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं। इस बीच रिंकू सिंह के प्रदर्शन से खुश होकर भारतीय सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत ने रिंकू सिंह से फोन पर बातचीत की और उत्साहित किया। कथित तौर पर रजनीकांत ने रिंकू सिंह को फोन किया और कुछ प्रेरणादायी शब्द कहे। इससे पहले शाहरुख खान भी रिंकू सिंह की तारीफ कर चुके हैं।

कोलकाता टीम की बात करें तो फिलहाल वह 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार के बाद 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। उसका अगला मुकाबला 11 मई यानि आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

आज का मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। आज जो टीम हारेगी उसका सफर आगे के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। कोलकाता की टीम पंजाब को हराकर इस मुकाबले में उतरेगी। वहीं राजस्थान को पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ अपने घर पर करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

T20-2023 Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Kolkata Indian Premier League Kolkata Knight Riders Rinku Singh