Advertisment

IPL 2024: RCB ने टीम से फेंका बाहर, अब मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को खरीदकर जीतेगा छठा टाइटल..!

Check out- IPL 2024: 5 RCB released players whom MI might target in IPL 2024 mini-auction- RCB ने टीम से फेंका बाहर, अब मुंबई इंडियंस इन 5 खिलाड़ियों को खरीदकर जीतेगा छठा टाइटल..!

author-image
Joseph T J
New Update
Hasaranga Harshal

Wanindu Hasaranaga Harshal Patel (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा, ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। फैंस को ऑक्शन वाले दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब टीमों के स्क्वॉड सामने होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी ने 14 में से 7 मैच जीते थे, और टूर्नामेंट को छठे स्थान पर खत्म किया था।

Advertisment

मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है। आज आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिन्हें आरसीबी ने रिलीज किया है, लेकिन अब मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को ऑक्शन में टारगेट करते हुए नजर आएगी। 

5. माइकल ब्रेसवेल

publive-image

Advertisment

माइकल ब्रेसवेल ने पिछले सीजन 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेब्यू किया था। लेकिन वह अपना शतप्रतिशत दे पाने में नाकामयाब रहे। माइकल ब्रेसवेल ने माात्र 58 रन बनाए और 6 विकेट लिए थे। जिसके चलते आरसीबी ने ब्रेसवेल को रिलीज कर दिया। लेकिन मुंबई इंडियंस IPL 2024 ऑक्शन में माइकल ब्रेसवेल को टारगेट करते हुए नजर आ सकती है। माइकल ब्रेसवेल गेंदबाजी के साथ लोवर-मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम में भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते है। 

4. वानिंदु हसरंगा

publive-image

Advertisment

वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार खेल दिखाया था। लेकिन पिछले सीजन वह थोड़े फीके नजर आए। जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। हसरंगा इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है, साथ ही उनके पास बल्लेबाजी करने की क्षमता भी है। मुंबई इंडियंस के पास अभी केवल पीयूष चावला ही है। मुंबई इंडियंस वानिंदु हसरंगा के लिए बोली लगाते हुए नजर आ सकती है। 

3. जोश हेजलवुड

publive-image

ऐसी खबरें आ रही है कि जोश हेजलवुड पर्सनल कारणों के चलते आईपीएल 2024 के पहले हॉफ से बाहर हो सकते हैं। जिसके चलते ही शायद आरसीबी ने उन्हें रिलीज किया है। पिछले सीजन चोट के चलते हेजलवुड ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। आईपीएल करियर में 27 मैचों में 8.06 की इकॉनमी से जोश हेजलवुड ने 35 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस आगामी IPL 2024 ऑक्शन में हेजलवुड को टारगेट कर सकती है। 

2. डेविड विली

publive-image

मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन जैसे कुछ विदेशी तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। डेविड विली, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। गेंदबाजी के साथ-साथ वह बल्लेबाजी में भी दम रखते हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर ने 11 आईपीएल मैच खेले हैं और छह विकेट और 53 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस डेविड विली को टारगेट कर सकती है। 

1. हर्षल पटेल

publive-image

हर्षल पटेल ने 2021 में 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद के दो सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और आरसीबी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस IPL 2024 ऑक्शन में हर्षल पटेल को टारगेट कर सकती है। क्योंकि वह मुंबई द्वारा रिलीज किए गए विदेशी तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा कर सकते है।

Wanindu Hasaranga harshal patel Mumbai Indians RCB IPL 2024