Advertisment

IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 धुरंधर खिलाड़ियों पर लगेगी 10 करोड़ से ज्यादा की बोली, एक जीता चुका है वर्ल्ड कप

Check out- IPL 2024 Auction: 5 Players Who Can Fetch Over Rs 10 Crore- ऑक्शन में इन 5 धुरंधर खिलाड़ियों पर लगेगी 10 करोड़ से ज्यादा की बोली, एक जीता चुका है वर्ल्ड कप

author-image
Joseph T J
New Update
Head Coetzee

Travis Head Gerald Coetzee (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: इंडियन टी20 लीग का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को यूएई में होगा। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। IPL 2024 Auction से पहले 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर उन्हें ऑक्शन में टारगेट करते हुए नजर आएंगे।

Advertisment

रजिस्टर खिलाड़ियों में इंटरनेशनल क्रिकेट के घुरंधर खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। आज आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं, जो 10 करोड़ से भी बड़ी कीमत पर बिक सकते हैं, आइए जानें उन धुरंधर खिलाड़ियों के नाम- 

5. गेराल्ड कोएत्जी

Gerald Coetzee

Advertisment

गेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) मिडिल ओवरों में अपने विकेटटेकिंग एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के साथ-साथ कोएत्जी बल्लेबाजी में भी दम रखते हैं। आईपीएल ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें गेराल्ड कोएत्जी पर रहने वाली है। IPL 2024 मिनी ऑक्शन में गेराल्ड कोएत्जी बड़ी कीमत में बिक सकते है। 

4. रचिन रवींद्र

Rachin Ravindra

Advertisment

न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाया है। टूर्नामेंट में 578 रन ठोक कर इस खिलाड़ी ने खूब चर्चा बटोरी है। IPL 2024 ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें रचिन रवींद्र पर रहने वाली है। कई टीमें उन्हें अपने सााथ जोड़ने की प्लानिंग में होगी और इसी वजह से बड़ी रकम पा सकते हैं।

3. मिचेल स्टार्क

starc

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंटरनेशनल लेवल पर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं, हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। मिचेल स्टार्क ने 2015 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल खेला है। 2015 आईपीएल सीजन मिचेल स्टार्क के लिए कमाल था। फ्रेंचाइजी उन्हें अपने खेमे में लेकर टीम के गेंदबाजी क्रम को मजबूत बनाना चाहेगी। जिसके चलते मिचेल स्टार्क पर बड़ी बोली लगने वाली है। 

2. डेरिल मिचेल 

Daryl Mitchell

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) मैच विनर खिलाड़ी है। भारतीय परिस्थितियों में भी डेरिल मिचेल ने शानदार खेल दिखाया है। हर फ्रेंचाइजी को डेरिल मिचेल जैसे पावर हिटर बल्लेबाज की तलाश होगी। फ्रेंचाइजी आगामी IPl 2024 ऑक्शन में डेरिल मिचेल को टारगेट कर बड़ी बोली लगा सकती है। 

1. ट्रैविस हेड

Travis Head becomes the fastest to score a century on a World Cup debut

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में शतकीय पारी खेल ट्रैविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतवाया था। ट्रैविस हेड एक घातक ओपनर है, जिसकी तलाश हर फ्रेंचाइजी है। जिसके चलते IPL 2024 मिनी ऑक्शन में हेड 10 करोड़ से भी बड़ी कीमत में बित सकते हैं। 

IPL 2024 RACHIN RAVINDRA Indian T20 League Travis Head